मुख्तार अब्बास नकवी का राहुल गांधी पर तंज

Categorized as प्रादेशिक समाचार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से छठ पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया है। साथ ही भाजपा नेता ने राहुल गांधी को ‘घमंडिया घराने का घोंचू’ करार दिया है।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि यह घमंडिया घराने के एक घोंचू का चक्कर है। यह उनकी भाषा है। यह उनका रिवाज और मिजाज है, जो गरीबों और पिछड़ों का नाच देखने के आदी रहे हैं। उनकी इस तरह की बोलचाल इस बात का प्रतीक है कि इनकी रस्सी जल गई है, लेकिन बल नहीं गया।

Also Read : गुरु रंधावा के नए गाने में गांव की खुशबू, किसानों को समर्पित करते हुए रिलीज किया गाना

नकवी ने कहा कि आज भी राहुल गांधी यह बात पचा नहीं पा रहे हैं कि एक गरीब परिवार से आने वाले शख्स (पीएम मोदी) निरंतरता के साथ कैसे सुशासन के सफर को बढ़ा रहे हैं और देश की धाक को मजबूत कर रहे हैं। राहुल गांधी को लेकर नकवी ने कहा कि घर के चिराग से घर को आग लग गई है। कांग्रेस पार्टी खुद को कभी मुल्क की पार्टी कहती थी और आज मोहल्ले तक सीमित रह गई है।

तमिलनाडु में भ्रष्टाचार पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इन लोगों को जब भी मौका मिलता है, वे करप्शन के कॉम्पिटिशन में लग जाते हैं और चैंपियन बनने की कोशिश करते हैं। यही बात फिर से तमिलनाडु में सामने आई है।

कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा आरएसएस को नोटिस भेजने पर नकवी ने कहा कि देखिए, आप संघ को नोटिस दो, प्रतिबंध लगाओ। बहुत कुछ हो चुका है। संघ के खिलाफ पूर्व में भी दुष्प्रचार हुए हैं। आरएसएस आज दुनिया के सबसे बड़े संगठन के तौर पर उभरकर सामने आया है। कांग्रेस संघ से नफरत को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने सलाह दी है कि अगर संघ को लेकर कोई गलतफहमी है तो शाखा में जाकर ज्ञान लेना चाहिए ताकि दिमाग में नफरत का बीज ठीक हो जाए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo