‘लठबंधन, ठगबंधन और हठबंधन से मिलकर बना है महागठबंधन’ : केशव प्रसाद मौर्य

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए महागठबंधन को ‘लठबंधन, ठगबंधन और हठबंधन’ बताया है।

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सत्ता के अहंकार में डूबा हुआ है और जनता को अब भी गुलाम समझता है।

मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “जाहिर है कि लठबंधन, ठगबंधन और हठबंधन से मिलकर बना है महागठबंधन, जो अपनी राजशाही के अहंकार में जनता को गुलाम समझता है।

उन्होंने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा कि महागठबंधन का एनडीए से कोई मुकाबला नहीं है, क्योंकि बिहार में विकास का चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जो ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर आगे बढ़ रहे हैं।

मौर्य ने दावा किया कि इस साल नवंबर महीने में शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव में फिर से 2010 जैसा इतिहास दोहराया जाएगा और एनडीए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।

Also Read : महाराष्ट्र सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कसा शिकंजा

मौर्य ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य दोनों ने विकास के नए आयाम छुए हैं।

इससे पहले 22 अक्टूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन ने उम्मीदवारों के चयन और सीट बंटवारे को जिस तरह से संभाला है, उससे बिहार की जनता के सामने उसका असली चेहरा उजागर हो गया है। यह गठबंधन अब ‘महा-लठबंधन’ बन चुका है, जो लाठी-डंडों और अराजकता फैलाने वालों का समूह है।

जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन की राजनीति अब विकास से भटककर अराजकता की राह पर चली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पाने के लिए यह दल एक-दूसरे के विरोधी विचारों को भी नजरअंदाज कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “बिहार के लोग अब समझ चुके हैं कि इस गठबंधन में जनता का नहीं, बल्कि कुर्सी का हित सबसे बड़ा है।

बिहार में इस बार दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और बिहार चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ जाएंगे। लेकिन, चुनाव से पहले नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo