बिहार चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आजम खान का नाम शामिल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

समाजवादी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा राष्ट्रीय महासचिव आजम खान का नाम भी शामिल है। 

समाजवादी पार्टी ने अपने 20 प्रमुख नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है। इसमें सांसद डिंपल यादव, इकरा हसन और प्रिया सरोज का नाम भी है। इसके अलावा, मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को भी सपा ने स्टार प्रचारक बनाया है।

अन्य स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, सांसद अवधेश प्रसाद, बाबू सिंह कुशवाहा, नरेश उत्तम पटेल, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, लालजी वर्मा, छोटेलाल खरवार, राजीव राय, सनातन पांडेय, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, विधायक तेज प्रताप सिंह यादव और ओम प्रकाश सिंह का नाम शामिल है। सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष काशीनाथ यादव और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं।

बिहार में अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के स्टार प्रचारक महागठबंधन के घटक दलों के लिए प्रचार करेंगे। हालांकि, सपा ने अपने उम्मीदवार चुनाव में नहीं उतारे हैं।

Also Read : रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की भाजपा

गौरतलब है कि बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्ष के महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है। महागठबंधन में राजद-कांग्रेस के अलावा कम्युनिस्ट पार्टियां और मुकेश सहनी की पार्टी ‘वीआईपी’ शामिल है। हालांकि, प्रशांत किशोर की जन स्वराज पार्टी के मैदान में उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला बन चुका है।

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं। 121 सीटों पर 1,690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन 315 नामांकन अवैध पाए गए और 61 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए।

वहीं 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जिसमें 1,302 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में 70 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। जांच के बाद 389 प्रत्याशियों के नामांकन को रद्द किया गया।

दो चरणों में मतदान के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo