रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की भाजपा

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा ऐतराज जताया है।  

भाजपा ने रोहिणी को शब्दों की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी है। रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए एक पोस्ट किया।

उन्होंने पोस्ट में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उस पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई। लालू यादव की बेटी ने कहा कि लालटेन की रोशनी से एनडीए में दहशत समाई है। इसीलिए पीएम मोदी को बार-बार बिहार आना पड़ रहा है। बिहार का कोना-कोना लालटेन-लालटेन कर रहा है। इस बार बिहार में तेजस्वी की अगुवाई में पक्के इरादों वाली सरकार बनेगी।

Also Read : सीएम योगी का बड़ा फैसला, 30 वर्ष बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकार

रोहिणी के पोस्ट पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि मैं नहीं जानता कि रोहिणी आचार्य कौन हैं। मैं बता देना चाहता हूं कि एक अति पिछड़ी जाति से आने वाले ताकतवर प्रधानमंत्री, जो साधारण परिवार में जन्मे, चाय बेचने वाले व्यक्ति हैं और जिन्होंने देश को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाया, वह आपको पच नहीं रहा है। भ्रष्टाचार और हिंसा से जुड़े परिवार के लोग उंगली उठाने से पहले खुद की ओर देखें, जहां तीन उंगलियां उनकी ओर इशारा कर रही हैं।

पासवान ने आगे कहा कि क्या आपको यह पच नहीं रहा कि पीएम मोदी कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देकर बिहार में चुनावी सभा की शुरुआत कर रहे हैं।

रोहिणी को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि अपने पिता लालू प्रसाद यादव से पूछिए कि उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के लिए किस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया था। जब कर्पूरी ठाकुर अस्वस्थ थे।

उन्होंने कहा कि यह बुद्ध और विक्रमशिला की भूमि है। शब्दों की मर्यादा बनाए रखें। बिहार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को पिटवाने और कर्पूरी ठाकुर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले लोग पहले अपने शब्दों पर ध्यान दें।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo