तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, इस चुनाव के बाद जदयू हो जाएगी साफ

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरा घोषित होने के बाद तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि हम लोग सरकार बनाने या मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं, बल्कि बिहार बनाने के लिए एकजुट हुए हैं।  

तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी ने उन पर एक बार फिर से विश्वास जताया है।

उन्होंने महागठबंधन के संयुक्त प्रेस वार्ता में सहयोगी दलों को भरोसा देते हुए कहा कि सभी लोगों के विश्वास पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे और सभी लोग मिलकर 20 साल की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

उन्होंने एनडीए में संयुक्त प्रेस वार्ता नहीं होने पर सवाल खड़ा किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब तक एनडीए की ओर से न तो संयुक्त प्रेस वार्ता की गई है और न ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा के लोग नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाले हैं। अब तक भाजपा के किसी नेता ने नीतीश कुमार के चेहरे पर मुहर नहीं लगाई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तो साफ किया है कि विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे।

Also Read : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पर्थ में फ्लॉप, मगर एडिलेड में चमके रोहित शर्मा

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 साल से एनडीए सीएम के चेहरे की घोषणा कर चुनाव लड़ती रही है, लेकिन इस बार नहीं हुआ है। इस चुनाव के बाद जदयू समाप्त हो जाएगी।

बिहार की समस्याओं का जिक्र करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यहां पढ़ाई, कमाई, और दवाई की व्यवस्था नहीं है। बिहार आज भी पिछड़े राज्य की श्रेणी में है, भ्रष्टाचार भी बढ़ा है।

इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने गुरुवार को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना।

महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि इस गठबंधन में शामिल सभी दलों ने यह निर्णय लिया है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री बनेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo