बिहार: तकरार समाप्त करने को महागठबंधन एक्टिव, लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। इस बीच, सीट बंटवारे को लेकर उभरे तकरार को समाप्त करने के लिए बुधवार को महागठबंधन के सहयोगी दलों की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने राजद के प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की। 

लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिलने के बाद बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने आगे की रणनीतियों और सरकार बनने के बाद राज्य के लोगों के लिए कैसे काम कर सकते हैं, इस पर चर्चा की। इस मामले में सारी जानकारी गुरुवार को दी जाएगी। उन्होंने एनडीए द्वारा महागठबंधन को निशाना बनाए जाने को लेकर कहा कि एनडीए को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले पांच सालों में क्या किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए बताए चुनाव में मुद्दा क्या है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और जल्द सभी भ्रम समाप्त हो जाएंगे।

Also Read : अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को युद्धविराम समझौते में शामिल शर्तों की दिलाई याद

इधर, कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर रहा है। जिस विवाद को पैदा किया गया, उसमें दम नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को प्रेस वार्ता होगी और सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। इतने बड़े गठबंधन में पाँच-दस सीटों पर विवाद होना कोई नई बात नहीं है। किसी भी प्रदेश में अगर गठबंधन होगा तो कुछ सीटों पर ऐसी स्थिति आती है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है। बिहार में कई ऐसी सीटें हैं, जहां पर महागठबंधन में शामिल दो दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं। इस बीच महागठबंधन में शामिल दलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है और उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भी दाखिल कर दिया।

बताया जा रहा है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन महागठबंधन के घटक दलों द्वारा 256 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए गए हैं। राजद ने जहां 143 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, वहीं कांग्रेस ने 61 उम्मीदवार घोषित किए हैं। विकासशील इंसान पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वामपंथी दलों ने भी कई क्षेत्रों में प्रत्याशी उतार दिए हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo