जयपुर एसएमएस अस्पताल अग्निकांड: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए जांच के आदेश

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के अग्निकांड की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना की विस्तृत जांच के लिए चिकित्सा विभाग के आयुक्त इकबाल खान की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। 

कमेटी में अतिरिक्त निदेशक (अस्पताल प्रशासन, राजमेस) मुकेश कुमार मीणा, मुख्य अभियंता (राजमेस) चंदन सिंह मीणा, मुख्य अभियंता (विद्युत, पीडब्ल्यूडी) अजय माथुर, अतिरिक्त प्रधानाचार्य (एसएमएस मेडिकल कॉलेज) डॉक्टर आरके जैन और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (नगर निगम, जयपुर) शामिल हैं।

कमेटी को आग लगने के कारणों, अस्पताल प्रबंधन की अग्निशमन व्यवस्था, मरीजों की सुरक्षा और निकासी प्रक्रिया की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव देने का निर्देश दिया गया है। आदेश के अनुसार, कमेटी को घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी।

Also Read : जीएसटी 2.0 से क्या पूरी होंगी उम्मीदें?

घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों और अधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही, त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आगे लिखा मरीजों की सुरक्षा, इलाज और प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

इसके साथ ही, सीएम भजन लाल शर्मा ने लिखा राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा हमारी संवेदनाएं सभी के साथ हैं। राजस्थान के प्रसिद्ध अस्पताल में हुई इतनी बड़ी घटना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा भयंकर हादसा हुआ। यह राजस्थान का सबसे ख्याति प्राप्त अस्पताल है। अगर वहां पर इस प्रकार की घटना हो रही है तो निश्चित रूप से लापरवाही है। कारण क्या रहे यह तो पता नहीं, लेकिन अस्पताल के अंदर आईसीयू में इस तरीके की घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान जा रही है तो बहुत गंभीर मसला है।

इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि इसको हादसा बताकर टालना नहीं चाहिए, इसकी पूरी जांच की जानी चाहिए।

Pic Credit : X


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo