ग्वालियर में दशहरे पर दिखा केंद्रीय मंत्री सिंधिया का राजशाही अंदाज

Categorized as प्रादेशिक समाचार

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सिंधिया परिवार के सदस्य और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पुत्र महान आर्यमन ने दशहरे की विशेष पूजा की। इस अवसर पर राजघराने का राजशाही अंदाज भी नजर आया। 

दशहरे के अवसर पर सिंधिया राजघराने के प्रतिनिधि देवघर में विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इस परंपरा के मुताबिक सिंधिया राजवंश के प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के गोरखी स्थिति देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने रियासतकालीन शस्त्र पूजन किया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पुत्र महान आर्यमन सिंधिया राजसी वेशभूषा पहनकर देवघर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक पूजा अर्चना की। इसके बाद रियासतकालीन शस्त्र की पूजा की गई। 

Also Read : सीएम धामी ने रामपुर तिराहा हत्याकांड को किया याद, सपा पर साधा निशाना

पूजन के बाद सिंधिया ने महाआरती भी की है। यहां सिंधिया रियासतकालीन परंपरा के तहत राज दरबार लगाया गया, जिसमें सिंधिया रियासत के सरदारों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और आर्यमन सिंधिया का स्वागत किया। इस मौके पर सिंधिया की रियासत के सरदारों और परिवारों के सदस्यों से भी बातचीत हुई।

दशहरे के पूजन के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरे का शुभ अवसर हमारे शहर के लिए हमारे संभाग, प्रदेश और देश के लिए मंगलमय हो और विकासशील हो। साथ ही भगवान की कृपा बनी रहे, यही कामना करता हूं।

सिंधिया राजघराने के राजकीय पुजारी मधुकर पुरंदरे ने बताया है कि सिंधिया राजघराने की दशहरे की पूजा की ढाई सौ साल पुरानी परंपरा है, जो निरंतर जारी है। उसी के तहत सिंधिया राजघराने के प्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की। 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया जब अपने पुत्र के साथ गोरखी पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने सिंधिया को दशहरे की शुभकामनाएं दी। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo