किरेन रिजिजू ने कसा तंज, कहा- मैच लाइव था, वर्ना पाकिस्तान खुद को विजेता घोषित कर देता

Categorized as प्रादेशिक समाचार

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को दुबई में एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पाकिस्तानी टीम पर तंज कसा है। 

किरेन रिजिजू ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें एक तरफ बुमराह की गेंद पर हारिस रऊफ क्लीन बोल्ड होते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह प्लेन क्रैश वाला एक्शन करते नजर आए। इस तस्वीर के कैप्शन में किरेन रिजिजू ने बुमराह को बधाई देते हुए लिखा था, “पाकिस्तान को हारना ही था और भारत हमेशा चैंपियन रहेगा।

मंगलवार को इसे री-पोस्ट करते हुए किरेन रिजिजू ने लिखा मैच टीवी पर लाइव था, अन्यथा पाकिस्तान कहता कि उन्होंने मैच जीत लिया!

Also Read : ‘महाकाली’ में असुर गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे अक्षय खन्ना

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी से पुरस्कार प्राप्त करने की इच्छा जताई थी, लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

जब नकवी मंच पर आए, तो भारतीय टीम ने उनके हाथों पुरस्कार लेने से साफ तौर पर मना कर दिया। कुछ देर बाद एशिया कप ट्रॉफी को आयोजन स्थल से हटा दिया गया। टीम इंडिया ट्रॉफी लिए बगैर ही मैदान से बाहर लौटी।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और खेल भावना के विरुद्ध बताया है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि एशिया कप ट्रॉफी और मेडल बहुत जल्द भारतीय खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।

टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी थी। इस मैच में पाकिस्तानी टीम को 19.1 ओवरों में 146 रन पर समेटने के बाद भारत ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo