सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरी कांग्रेस

Categorized as प्रादेशिक समाचार

लेह में हुई हिंसा के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। वांगचुक की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

अविनाश दुबे ने शनिवार को खास बातचीत में कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आज पूरे देश में तानाशाही का माहौल है। लोकतंत्र में लोगों को कार्य करने और बोलने की आजादी है। अगर जनता की भावनाओं और उनकी मांगों को इस तरह दबाया जाएगा तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। सोनम वांगचुक की केवल यही मांग है कि लद्दाख की स्वायत्तता, जिसे एक राज्य के रूप में घोषित किया गया था, को प्रभाव में लाया जाए।

Also Read : बिहार की राजनीति में ‘जलेबी’ की एंट्री

उन्होंने कहा कि वहां की जनता जिन समस्याओं और तकलीफों का सामना कर रही है, उन्हें समझा जाना चाहिए। दुबे ने आरोप लगाया कि वहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, न कोई जिम्मेदारी लेने वाला है। अगर वांगचुक ने जनता की आवाज उठाई है तो पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उनके सम्मान के साथ उनकी बातों को अहमियत दी जानी चाहिए, न कि उनके साथ एक अपराधी जैसा सुलूक किया जाना चाहिए।

बता दें कि सोनाम वांगचुक पर लद्दाख के लेह शहर में हिंसा भड़काने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वांगचुक 10 सितंबर को राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची में शामिल करने और लद्दाख के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे।

वहीं, बरेली में मुस्लिम समुदाय की उग्र भीड़ द्वारा ‘आई लव मोहम्मद’ के नारे लगाते हुए पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने और पत्थरबाजी की घटना पर भी अविनाश दुबे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे उकसाकर बड़ा स्वरूप दिया जा रहा है।

दुबे ने आरोप लगाया कि यह एक षड्यंत्र है जिसका मकसद समाज में भाईचारे को कम करना और एक विशेष वर्ग को आतंकित करना है। शांति बनाए रखना बेहद ज़रूरी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo