ल्यूपिन को जेनेरिक कैंसर दवा के लिए यूएस एफडीए से मिली मंजूरी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी ल्यूपिन ने घोषणा की है कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कैंसर रोगियों के लिए 2.5 मिलीग्राम से 25 मिलीग्राम की क्षमता वाले लेनालिडोमाइड कैप्सूल के लिए उसके नए दवा आवेदन को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि लेनालिडोमाइड को मल्टीपल मायलोमा (एक घातक रक्त कैंसर) वाले वयस्क रोगियों के उपचार के लिए स्वीकृति मिली है। खासतौर पर जब ऑटोलॉगस हेमटोपोइएटिक स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन के बाद मेनटेनेंस थैरेपी के रूप में डेक्सामेथासोन के साथ इसका उपयोग किया जाता है।

लेनालिडोमाइड कैप्सूल अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी ब्रिस्टल-मायर्स स्क्विब कंपनी द्वारा विकसित रेव्लिमिड कैप्सूल का एक जेनेरिक वर्जन है।

बयान में कहा गया है कि इस उत्पाद का निर्माण ल्यूपिन के मध्य प्रदेश स्थित पीथमपुर प्लांट में किया जाएगा। ल्यूपिन ने घोषणा की है कि कंपनी का जेनेरिक प्रोडक्ट रेवलिमिड का एक किफायती विकल्प होगा।

Also Read :  महाकाल की नगरी उज्जैन का चमत्कारी घाट

कंपनी ने बताया कि 2.5 मिलीग्राम, 5 मिलीग्राम, 10 मिलीग्राम, 15 मिलीग्राम, 20 मिलीग्राम और 25 मिलीग्राम (आरएलडी रेवलिमिड) के लेनलिडोमाइड कैप्सूल की अमेरिका में अनुमानित वार्षिक बिक्री 7,511 मिलियन डॉलर है।

ल्यूपिन का मुख्यालय मुंबई में है। यह 100 से अधिक बाजारों में ग्लोबल फार्मास्युटिकल्स कंपनी के रूप में काम करती है। कंपनी ब्रांडेड एंड जेनेरिक फॉर्मूलेशन, कॉम्प्लेक्स जेनेरिक्स, बायोटेक्नोलॉजी प्रोडक्ट और एक्टिव फार्मास्युटिकल्स इंग्रीडिएंट्स पर ध्यान केंद्रित करती है।

कंपनी के दुनिया भर में 15 मैन्युफैक्चरिंग साइट्स और सात रिसर्च सेंटर हैं, जिनमें 24,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। ल्यूपिन को हाल ही में अमेरिकी प्रशासन से जेनेरिक कॉन्ट्रासेप्टिव टैबलेट मिंजोया के लिए भी मंजूरी मिली है।

यह दवा यूएस बेस्ड एवियन फार्मास्युटिकल्स एलएलसी द्वारा विकसित बाल्कोल्ट्रा का जेनेरिक इक्विवेलेंट है। मिंजोया का निर्माण भी ल्यूपिन के पीथमपुर स्थित प्लांट में किया जाएगा।

इस बीच, गुरुवार को ल्यूपिन के शेयर पिछले दिन के बंद भाव से 0.70 रुपए या 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 2,030.50 रुपए पर आ गए।

कंपनी के शेयर में पिछले पांच कारोबारी दिनों में 5.30 रुपए या 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि, पिछले एक महीने में दवा कंपनी के शेयरों में 62.30 रुपए या 3.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo