सलमान खान ने पीएम मोदी को दी 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश-विदेश की बड़ी शख्सियतें उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं। पूरी बॉलीवुड बिरादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का जश्न सोशल मीडिया पर मनाते हुए उन्हें बधाई दी है। 

बॉलीवुड के तीनों खान भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते दिखे। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने एक विशेष वीडियो संदेश में पीएम मोदी को बधाई देते हुए अपने मन की बात उनसे शेयर की। शाहरुख खान ने इसमें कहा आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मैं उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। एक छोटे से शहर से वैश्विक मंच तक का पीएम मोदी का सफर बेहद प्रेरणादायक है। इस जर्नी में मैं आपका अनुशासन, आपकी कड़ी मेहनत और देश के प्रति आपके समर्पण को देख सकता हूं। सच तो यह है कि 75 साल की उम्र में भी आपकी गति और ऊर्जा हम जैसे युवाओं को भी पीछे छोड़ देती है। इसलिए मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ, निरोगी और खुश रहें।

Also Read : आईसीसी रैंकिंग : टी20 गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंचे वरुण चक्रवर्ती

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक वीडियो संदेश के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसमें आमिर खान ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर बहुत-बहुत बधाई। देश के विकास में आपके यो गदान को सदैव याद रखा जाएगा और इस शुभ अवसर पर मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपको दीर्घायु प्रदान करें। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर आपको सदैव शक्ति प्रदान करें ताकि आप भारत को हमेशा प्रगति और उन्नति की ओर आगे ले जाएं। एक बार फिर शुभकामनाएं।

उनके अलावा संजय दत्त, अनुपम खेर, जितेंद्र और धर्मेंद्र ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ की। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक, हर कोने से सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo