60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा से पूछताछ

Categorized as प्रादेशिक समाचार

60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के एक मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए तलब किया गया। 

मुंबई पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में जांच जारी है। आर्थिक अपराध शाखा ने राज कुंद्रा को समन भेजा था और उनसे पूछताछ की गई। उनका बयान दर्ज कर लिया गया है और उन्हें अगले सप्ताह दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

Also Read : मीरा राजपूत का जिम लुक वीडियो, ‘मॉर्निंग ब्लूज’ वाली अदा

मामले में कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मिलकर उन्हें 60 करोड़ रुपए का चूना लगाया। उनका दावा है कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच राज कुंद्रा को बिजनेस एक्सपेंशन के नाम पर पैसे दिए थे, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि ये रकम बिजनेस में नहीं, बल्कि कपल ने निजी खर्चों में इस्तेमाल की।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बीच शिल्पा शेट्टी को लेकर एक नई चर्चा शुरू हुई। कहा जा रहा है कि उनका बांद्रा स्थित रेस्टोरेंट ‘बैस्टियन’ बंद होने वाला है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गईं। हालांकि, शिल्पा शेट्टी ने इस पर तुरंत सफाई देते हुए आधिकारिक बयान जारी किया।

उन्होंने कहा, “नहीं, मैं बैस्टियन को बंद नहीं कर रही हूं। मुझे बहुत सारे कॉल्स आए, लेकिन ये सिर्फ अफवाहें हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि वे बैस्टियन के जरिए दो नए रेस्टोरेंट लॉन्च करने जा रही हैं, जिसमें से एक ‘अम्माकाई’ है, जिनमें शुद्ध दक्षिण भारतीय मैंगलोरियन खाना परोसा जाएगा और दूसरा ‘बैस्टियन बीच क्लब’ है, जो जुहू में खुलेगा। नए रेस्टोरेंट लॉन्च करने का मकसद लोगों को नए फ्लेवर्स और अनुभव देना है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo