राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे

Categorized as प्रादेशिक समाचार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर उनका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे रायबरेली के लिए रवाना हो गए।  

इस दौरान योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उनका विरोध किया। उनके कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारे लगाए। जिस रास्ते से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का काफिला जा रहा था, वहां मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ राहुल गांधी का विरोध किया और नारे लगाए। वह थोड़ी देर बाद वहीं धरने पर बैठ गए। विरोध-प्रदर्शन के चलते राहुल गांधी का काफिला करीब एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया।

इस दौरान जब पुलिस मंत्री को हटाने पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इसके पहले हरचंदपुर में राहुल गांधी का काफिला पहुंचा। यहां राहुल गांधी ने गाड़ी रुकवाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सपा नेता भी राहुल गांधी से मिलने को उत्साहित दिखे। 

Also Read : मुनीर है ट्रंप, शी के खास और मोदीजी?

हरचंदपुर के सपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने राहुल गांधी से मुलाकात कर अपने कार्यकर्ताओं से भी उनकी भेंट करवाई। इसके पहले बछरावां में उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। थोड़ी देर रुकने के बाद उनका काफिला रवाना हो गया।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी 10 और 11 सितंबर को रायबरेली में रहेंगे। इस दौरान वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, प्रशासन की दिशा बैठक में भाग लेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भी जाएंगे। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से पहले शहर में उनके पोस्टर चर्चा का विषय बने रहे। पोस्टर में राजद नेता तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, और सपा मुखिया अखिलेश यादव को भगवान का दर्जा दिया गया।

पोस्टर में लिखा था इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश।” सपा नेता राहुल निर्मल बागी ने पोस्टर लगवाए हैं। इस पोस्टर से राजनीति भी गरमा गई।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे ने पोस्टर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव राजनीति के इच्छाधारी हिंदू हैं, जो चुनाव आते ही अपना रूप और रंग बदल लेते हैं। जहां तक इस पोस्टर की बात है, इससे साफ है कि सपा के नेताओं का एजेंडा सनातन धर्म का अपमान करना ही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo