उपराष्ट्रपति चुनाव : पीएम मोदी ने डाला पहला वोट

Categorized as प्रादेशिक समाचार

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में पहला वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ फोटो भी शेयर कीं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा 2025 उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला।

इस बीच, एनडीए नेताओं और सांसदों ने अपने उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत को लेकर विश्वास जताया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा भारत के नए उपराष्ट्रपति के लिए मतदान जारी है। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भारी बहुमत से जीतेंगे।

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा उपराष्ट्रपति के लिए वोटिंग हो रही है और उसके बाद परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन जमीनी स्तर से लेकर प्रशासन तक व्यापक विशेषज्ञता वाले एक अनुभवी व्यक्ति हैं। मुझे उम्मीद है कि वे उपराष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करेंगे।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा मुझे इस चुनाव में कोई कठिनाई नजर नहीं आती। विपक्ष को भी अपने उम्मीदवार उतारने से पहले सोचना चाहिए था।

भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन भारी अंतर से उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने जा रहे हैं। एनडीए के अलावा अन्य दलों के सांसद भी उन्हें वोट देंगे और उम्मीद है कि वे रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे।

Also Read : सलमान खान की नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की पहली झलक

भाजपा सांसद मंजु शर्मा ने कहा हमें पूरा विश्वास है कि हमारा उम्मीदवार जीतेगा। भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने कहा इंडी गठबंधन के वोट भी सीपी राधाकृष्णन को मिलेंगे और उनकी जीत तय है।

उपराष्ट्रपति चुनाव पर शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि एनडीए उपराष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। मुझे यह भी उम्मीद है कि कई विपक्षी सांसद सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में वोट देंगे।

उपराष्ट्रपति चुनाव पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मेरा विश्वास कहता है कि सीपी राधाकृष्णन की जीत तय है और वे देश के नए उपराष्ट्रपति बनेंगे।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बड़ी मजबूती से जीतने के लिए तैयार हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा एनडीए एकजुट है। हमें उम्मीद है कि सीपी राधाकृष्णन ऐतिहासिक मतों के साथ जीत दर्ज कर देश के नए उपराष्ट्रपति बनेंगे।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा हमारे उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन अच्छे मतों के अंतर से जीतेंगे। कोई क्रॉस-वोटिंग नहीं होगी, क्योंकि हमारे पास स्पष्ट बहुमत है।

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा मैं लगभग 2013 से राजनीति में हूं। विपक्ष जो भी दावे करता है, वो हमेशा झूठे निकलते हैं और उनके सारे दावे धरे रह जाएंगे। हमारा एनडीए उम्मीदवार जीतेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा एनडीए के पास पहले से ही स्पष्ट बहुमत है, हमें विश्वास है कि इंडी गठबंधन के 40-50 वोट भी हमारे पक्ष में आएंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo