बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर परियोजना को मिली मंजूरी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर को जाम से राहत दिलाने वाली बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना को केंद्रीय सशक्तिकरण समिति (सीईसी) से हरी झंडी मिली। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने इसकी जानकारी दी। 

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पिछले दस सालों से बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर परियोजना मंजूरी के इंतजार में अटकी हुई थी। मुझे आज यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सेंट्रल इनपाउड कमेटी (सीईसी) ने आखिरकार मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि जब से मैंने कार्यभार संभाला है, मैं लगातार इस मामले पर काम कर रहा हूं। इस हरी झंडी के साथ, इस बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा, जिससे दिल्ली को यातायात की भीड़भाड़ से राहत मिलेगी और लाखों लोगों के लिए दैनिक यात्रा में सुधार होगा। 

Also Read : ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी की कीमत भी 1.24 लाख रुपए के पार

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि यह सिर्फ एक परियोजना नहीं है, यह दिल्ली की सड़कों को सुगम, सुरक्षित और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता है। इंतजार खत्म हुआ। दिल्ली आगे बढ़ रही है।

बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर कॉरिडोर शुरू होने के बाद मयूर विहार से एम्स तक का सफर सिर्फ 20 मिनट में पूरा हो जाएगा, जिससे यात्रा और सुगम हो जाएगी। इस कॉरिडोर का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और जल्द ही बाकी कार्य भी पूरा हो जाएगा।

यह कॉरिडोर पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज वन को सीधे दक्षिण दिल्ली के एम्स से जोड़ेगा। पिछले साल 10 सालों से यह परियोजना अटकी हुई है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय सशक्तिकरण समिति गठित की, जिसने कॉरिडोर की परियोजना को पूरा करने के लिए पेड़ों की कटाई करने की मंजूरी दे दी है। 

Pic Credit : X


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo