‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के साथ भागीदारी की। 

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ इंडिया ब्लॉक द्वारा शुरू की गई है, जिसमें वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी का मुद्दा उठाया जा रहा है। अखिलेश यादव 30 अगस्त को इस यात्रा में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से इंडिया ब्लॉक की एकजुटता को दर्शाया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जन अधिकारों की रक्षा के लिए जारी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ने क्रांति ला दी है। आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आवाज बुलंद की। जय लोकतंत्र।

Also Read : हॉकी : एशिया कप के लिए चीन रवाना हुई भारतीय महिला टीम

कांग्रेस पार्टी ने कुछ अन्य फोटो भी शेयर की, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य के साथ अन्य नेता दिखाई दिए।

वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरी है और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा कर एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

इस यात्रा को लेकर इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों का दावा है कि बिहार की जनता का भरपूर समर्थन उनके साथ है। राहुल गांधी ने जो एसआईआर और वोट चोरी का मुद्दा उठाया है, इस पर जनता का समर्थन है।

वहीं, एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों ने इस यात्रा को धोखा यात्रा करार दिया है। भाजपा-जदयू और अन्य पार्टियों ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते 20 साल में डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है। जनता इंडिया ब्लॉक के झूठ का जवाब विधानसभा चुनाव में वोट के जरिए देगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo