राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा छपरा पहुंची

Categorized as प्रादेशिक समाचार

‎सारण। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शनिवार को सारण जिला मुख्यालय छपरा पहुंची। 

सारण में इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ‎‎पूरे शहर में उत्साह और ऊर्जा की लहर दौड़ गई।

म्युनिसिपालिटी चौक पर सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, क्षत्रिय, दलित और वंचित समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। ‎

राहुल गांधी के स्वागत के लिए हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ जब यात्रा का स्वागत हुआ, तो छपरा का माहौल पूरी तरह बदल गया। महिलाओं और युवाओं की अभूतपूर्व भागीदारी ने इस स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया।

Also Read : बिहार सरकार ने ’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को दी स्वीकृति

हाथी-घोड़ों के साथ स्वागत देख राहुल गांधी गदगद हो गए। ‎सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा छपरा की जनता बदलाव चाहती है और राहुल गांधी की यह ‘वोटर अधिकार यात्रा’ लोगों में नई उम्मीद जगा रही है। 

आज हमने देखा कि किस तरह हर वर्ग के लोग इस आंदोलन का हिस्सा बने। यह साफ संकेत है कि बिहार में परिवर्तन की लहर चल चुकी है और जनता एक न्यायपूर्ण, समान और विकासशील समाज की ओर बढ़ रही है।

राहुल गांधी की आज की वोटर अधिकार यात्रा में सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए। शनिवार को यह यात्रा छपरा के श्याम चौक से शुरू हुई। यह यात्रा बाजार समिति मोड़, आरा रोड, छपरा ब्रिज मोड़ होते हुए आरा में प्रवेश करेगी। 

आज रात्रि विश्राम वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में होगा। इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना में होगा, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक पदयात्रा निकालेंगे। इस पदयात्रा में महागठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे। वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। ‎ ‎

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo