किसको पसंद नहीं हैं दिनेश शर्मा?

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लखनऊ के पूर्व मेयर और उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की उम्र अभी सिर्फ 62 साल है। लेकिन वे पहले लगभग रिटायर करा दिए गए थे और अब पूरी तरह से रिटायरमेंट में भेजे जा रहे हैं। उनको अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उप राज्यपाल बनाया गया है। वे पूर्व सैन्य अफसर एडमिरल डीके जोशी की जगह लेंगे। सवाल है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होने वाला है और उससे पहले पार्टी के एक वरिष्ठ नेता क्यों राज्य से हटाया जा रहा है? दिनेश शर्मा अभी राज्यसभा सांसद हैं। हालांकि उनका कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। फिर भी 62 साल की उम्र के सक्रिय राजनीति वाले नेता को प्रदेश की राजनीति से निकाल कर किसी केंद्र शासित प्रदेश का उप राज्यपाल बनाना समझ से परे है। तभी यह सवाल है कि वे किसको पसंद नहीं हैं? कोई तो है, जो उनको पसंद करता है और हमेशा किसी न किसी पद पर रहता है लेकिन कोई ऐसा भी है, जिसको वे पसंद नहीं हैं।

वैसे दिनेश शर्मा को पहले ही सेमी रिटायरमेंट में भेज दिया गया था। सोचें, वे 2014 में यानी सिर्फ 50 साल की उम्र में पार्टी के राष्ट्रीय अपाध्यक्ष बने थे। फिर 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो वे उप मुख्यमंत्री बने और 2022 तक रहे। उसके बाद उनको राज्यसभा में भेजा गया। लेकिन संगठन की कोई जिम्मेदारी उनको नहीं दी गई। एक समय उनको बड़े ब्राह्मण चेहरे के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन अचानक वे हाशिए में चले गए और अब राज्य से बाहर भेजे जा रहे हैं। यह नहीं कहा जा सकता है कि भाजपा ने ब्राह्मण राजनीति साधने के लिए उनको उप राज्यपाल बनाया है। उसके लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक या हाल में महासचिव बनाए गए हरीश द्विवेदी या राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, गोरखपुर सांसद रवि किशन आदि पर्याप्त हैं।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo