राहुल का माहौल भाजपा बना रही है

Categorized as राजनीति

ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकारों ने तय कर लिया है कि राहुल गांधी के हर कार्यक्रम का विरोध करना है। भले उस विरोध से राहुल को ही फायदा होता हो। लेकिन यह नियम के तहत भाजपा यह काम कर रही है। वैसे कांग्रेस नेताओं के लिए यह सुखद आश्चर्य की बात है कि राहुल गांधी पिछले करीब एक महीने से लगातार रैलियां, सभाएं और अन्य राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का देश के अलग अलग हिस्सों में आयोजन किया जा रहा है कि भाजपा की मदद से इसमें बहुत कामयाबी भी मिल रही है। असल में भाजपा शासित सभी राज्यों में राहुल की सभाओं का विरोध होता है और उसका उनको फायदा होता है।

ताजा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर में राहुल के कार्यक्रम का है। राहुल गांधी को अगले हफ्ते में इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम करना था। इसके लिए कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम की इजाजत मांगी थी। लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। गौरतलब है कि ऐसे ही राहुल गांधी को देहरादून, प्रयागराज और पुणे में भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कहीं भी पहली बार में उनके कार्यक्रम की मंजूरी नहीं दी जा रही है। उसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध करते हैं, अखबारों में और टीवी व सोशल मीडिया में खबरें बनती हैं और उसके बाद राहुल के कार्यक्रम की इजाजत मिल जाती है। ऐसा लग रहा है कि हर राज्य में अधिकारियों को लग रहा है कि अगर उन्होंने पहली बार में ही राहुल के कार्यक्रम की इजाजत दे दी तो शायद इससे ऊपर के लोग नाराज होंगे और नंबर कट जाएंगे। इसलिए एक प्रथा के तौर पर उनके कार्यक्रमों की मंजूरी रोकी जा रही है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo