चुनाव से पहले पंजाब में छापे

Categorized as राजनीति

अगले साल के शुरू में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इन पांच में से चार राज्य भाजपा शासित हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार है। एकमात्र पंजाब है, जहां विपक्ष की आम आदमी पार्टी की सरकार है। बाकी चार राज्यों में, जहां चुनाव हैं वहां शांति है। सरकारें जम कर विज्ञापन दे रही हैं और झूठे सच्चे प्रचार कर रही हैं। सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के प्रयास हो रहे हैं। लेकिन पंजाब में सरकार को चुनाव की तैयारी का मौका ही नहीं मिल रहा है। वहां अचानक अलग अलग समूहों के आंदोलन शुरू हो गए हैं। इस बीच हाई कोर्ट ने आदेश दे दिया कि सरकार जब तक कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का पैसा नहीं देती है तब तक कोई बड़ा विज्ञापन अभियान नहीं शुरू कर सकती है। सोचें, कैसे विपक्ष चुनाव लड़ेगा!

पंजाब सरकार की मुश्किल इतने पर ही खत्म नहीं हो रही है। अचानक केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई भी तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मंगलवार को पंजाब इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन पर छापा मारा। दो साल पहले 2024 में दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई हो रही है। सोचें, पहले ईडी या सीबीआई आदि का छापा गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों पर पड़ता था या निजी कंपनियों पर छापे पड़ते थे। अब विपक्ष की पार्टियां और उनकी सरकारों के विभाग भी निशाने पर हैं। पिछले कुछ दिनों से अचानक ड्रग्स के खिलाफ भी केंद्र की नींद खुली है। सीमा पार से होने वाली तस्करी के बहाने भी पंजाब में कार्रवाई शुरू हुई है। कुल मिला कर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की सरकार परेशान है।


Previous News Next News

More News

भाजपा नेताओं के बोलने पर रोक!

August 6, 2026

भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं के मुंह पर ताले लग गए हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी की ओर से उनको कहा गया है कि वे आउट ऑफ द टर्न बयान न दें। इसके बाद ही पार्टी के प्रवक्ता ज्यादा सक्रिय हुए। चढ़ावा चोरी से लेकर छात्रों के प्रदर्शन तक के मुद्दे पर…

विजय, ममता जैसा बनना है पीके को

August 6, 2026

बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर का ग्राफ अचानक बहुत ऊंचा हो गया है। इसका कारण एक तो बांकीपुर सीट में ही छिपा है। यह सीट मिनी बिहार की तरह है। कोई भी जिला ऐसा नहीं होगा, जहां के लोग बांकीपुर में नहीं रहते हैं। ज्यादातर लोग सरकारी या गैर सरकारी नौकरी…

चुनाव से पहले पंजाब में छापे

August 6, 2026

अगले साल के शुरू में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इन पांच में से चार राज्य भाजपा शासित हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार है। एकमात्र पंजाब है, जहां विपक्ष की आम आदमी पार्टी की सरकार है। बाकी चार राज्यों में, जहां चुनाव हैं वहां शांति…

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सैकड़ों सीटें खाली हैं

August 6, 2026

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अखिल भारतीय स्तर पर सीयूईटी यानी सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट शुरू कराने की परिणति यह है कि दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे संस्थान में भी सीटें खाली रह जा रही हैं। इस साल अभी तक कई राउंड की काउंसिलिंग हो चुकी है और सैकड़ों सीटें खाली हैं। अदिति कॉलेज में छह…

गृह मंत्रालय के अंतर्विरोधी आदेश, एवं कानून

August 6, 2026

यदि वह आदेश और यह बिल पढ़ें, तो हैरत होगी! मानो शासन को अपने ही आदेश और कानून का अंतर्विरोध समझने की बुद्धि नहीं है। अथवा कहना होगा कि उन्हें न तो राष्ट्रगान, न ही राष्ट्रगीत के सम्मान की परवाह है। बल्कि, किसी बहाने बस विपक्षी नेताओं को नीचा दिखाने की चाह रही है।… सोचें…

logo