जेपीएससी-जेएसएससी विवाद को लेकर राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री

Categorized as प्रादेशिक समाचार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट कर झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एवं झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा इसके विरोध में राँची में चल रहे छात्र आंदोलन के संबंध में अवगत कराया।

राज्यपाल ने छात्रहित को सर्वोपरि बताते हुए परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं युवाओं के विश्वास को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया तथा कथित अनियमितताओं को अत्यंत गंभीर विषय बताया। 

Also Read : शाहरुख खान बने सबसे मूल्यवान सेलेब्रिटी ब्रांड

उन्होंने कहा कि आयोग इस प्रकार कार्य करें कि उनकी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर किसी भी प्रकार का प्रश्नचिह्न न लगे।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार छात्रों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

August 5, 2026

लोक सभा में विपक्षी सदस्यों ने बुधवार को भी अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच तथा राजधानी में 20 जुलाई को विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए भारी हंगामा किया जिसके कारण कार्यवाही गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के बीच ही सदन…

देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन

August 5, 2026

उत्तराखंड के देहरादून जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आगामी 11 अगस्त को कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां कुल 559 रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर…

उमर ने पांच अगस्त के बदलावों को पलटने का संकल्प लिया

August 5, 2026

मुख्यमंत्री तथा नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर में किए गए बदलावों को पलटने के अपने संकल्प पर कायम है। उन्होंने कहा कि सात वर्ष बीत जाने के बावजूद पार्टी न तो इन घटनाओं को भूली है और न ही अनुच्छेद 370 को निरस्त किए…

योगी ने अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को बताया भारत की एकता का स्वर्णिम अध्याय

August 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ पर कहा कि पांच अगस्त, 2019 भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है तथा इस निर्णय से ‘एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’ के स्वप्न और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को ऐतिहासिक सिद्धि मिली।…

जेपीएससी-जेएसएससी विवाद को लेकर राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री

August 5, 2026

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट कर झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एवं झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा इसके विरोध में राँची में चल रहे छात्र आंदोलन के संबंध में अवगत कराया। राज्यपाल ने छात्रहित को सर्वोपरि…

logo