छात्रों की बात सुनें

Categorized as संपादकीय

झारखंड सरकार को छात्रों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाना चाहिए। कांग्रेस जैसे उसके सहयोगी दलों पर भी ये जिम्मेदारी है कि वे अलग मिसाल पेश करें, ताकि विपक्ष-पक्ष का फर्क (अगर है, तो) जाहिर हो सके।

‘कॉकरोच’ आंदोलन से केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियां खड़ी हुईं, जिसमें विपक्षी दलों ने अपना फायदा देखा हो, तो वह लाजिमी ही है। लेकिन इन दलों को यह अवश्य ध्यान में रखना चाहिए कि युवा आक्रोश राजनीतिक दायरे में बंधा हुआ नहीं है। इसकी जड़ें बढ़ती गई अवसरहीनता, जवाबदेही का अभाव और शासकीय असंवेदनशीलता से बने दमघोंटू माहौल में छिपी हैं। इसलिए जिन राज्यों में गैर-भाजपा सरकारें हैं, और वहां ऐसे मुद्दे उठते हैं, तो वहां की सरकारों को उत्तरदायी और सहानुभूतिपूर्ण रुख अपनाना चाहिए। मगर झारखंड के छात्र- नौजवानों की शिकायत है कि हेमंत सोरेन उनकी मांगों के प्रति असहनशील बनी हुई है। रांची में 29 जुलाई से सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है।

महीने भर पहले झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिज़ल्ट आने के बाद से यह विवाद शुरू हुआ। इस परीक्षा में गड़बड़ियों का आरोप है। साथ ही झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा में भी धांधली के आरोप लगे हैं। जेपीएससी परीक्षा कांड में कई लोग गिरफ़्तार हुए हैं, लेकिन छात्रों की मांग है कि ये परीक्षा रद्द की जानी चाहिए। छात्र संगठनों ने परीक्षा धांधली की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग भी की है। इसके अलावा वो तमाम शिकायतें भी उभर कर सामने आई हैं, जिनकी चर्चा ‘कॉकरोच’ आंदोलन के दौरान हुई।

मसलन, छात्रों की शिकायत है कि झारखंड में भर्ती परीक्षाएं नियमित रूप से नहीं होतीं। कई बार परीक्षाओं को पिछले साल की भर्ती से जोड़ दिया जाता है, जिसका असर उम्मीदवारों की उम्र सीमा पर असर पड़ता है। भाजपा शासित राज्यों में ऐसी शिकायतों के प्रति बेरहम रुख देखने को मिला है। वैसा ही नजरिया गैर-भाजपा सरकारें भी अपनाती हैं, तो युवा आक्रोश के केंद्र में पूरा राजनीतिक तबका आ सकता है। इसलिए झारखंड सरकार को छात्रों के प्रति अधिक संवेदनशील नजरिया अपनाना चाहिए। कांग्रेस जैसे उसके सहयोगी दलों पर भी ये जिम्मेदारी है कि वे झारखंड में अलग मिसाल कायम करें, ताकि विपक्ष और पक्ष का फर्क (अगर है, तो) जाहिर हो सके।


Previous News Next News

More News

हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

August 5, 2026

लोक सभा में विपक्षी सदस्यों ने बुधवार को भी अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच तथा राजधानी में 20 जुलाई को विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए भारी हंगामा किया जिसके कारण कार्यवाही गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के बीच ही सदन…

देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन

August 5, 2026

उत्तराखंड के देहरादून जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आगामी 11 अगस्त को कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां कुल 559 रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर…

उमर ने पांच अगस्त के बदलावों को पलटने का संकल्प लिया

August 5, 2026

मुख्यमंत्री तथा नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर में किए गए बदलावों को पलटने के अपने संकल्प पर कायम है। उन्होंने कहा कि सात वर्ष बीत जाने के बावजूद पार्टी न तो इन घटनाओं को भूली है और न ही अनुच्छेद 370 को निरस्त किए…

योगी ने अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को बताया भारत की एकता का स्वर्णिम अध्याय

August 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ पर कहा कि पांच अगस्त, 2019 भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है तथा इस निर्णय से ‘एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’ के स्वप्न और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को ऐतिहासिक सिद्धि मिली।…

जेपीएससी-जेएसएससी विवाद को लेकर राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री

August 5, 2026

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट कर झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एवं झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा इसके विरोध में राँची में चल रहे छात्र आंदोलन के संबंध में अवगत कराया। राज्यपाल ने छात्रहित को सर्वोपरि…

logo