सीएम की दोस्त पर टिप्पणी की तो गिरफ्तार हुए उदयनिधि

Categorized as समाचार

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की दोस्त और फिल्म अभिनेत्री तृषा के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को राज्य की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि शाम  में उनको पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। असल में सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में भीड़ में ‘तृषा, तृषा’ के नारे लगे। आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा, ‘पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए’। इस टिप्पणी के मामले में उनको गिरफ्तार किया गया।

हालांकि बाद में डीएमके नेता उदयनिधि ने सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था। पुलिस ने उनके खिलाफ छह धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, उस पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में सुनवाई के दौरान मद्रास हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि उदयनिधि को पूछताछ के बाद मंगलवार को ही रिहा कर दिया जाए।

गौरतलब है कि चार मई को तमिलनाडु विधानसभा के नतीजे आए थे। टीवीके ने 234 में से 108 सीटें जीती थीं। उस दिन तृषा का जन्मदिन था। नतीजे आने से पहले वो तिरुमाला मंदिर पहुंचीं, दर्शन किए और फिर विजय के घर पहुंचीं। विजय और तृषा की दोस्ती काफी चर्चा में रही है। दोनों ने पांच फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें से 2023 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘लियो’ भी शामिल है।


Previous News Next News

More News

मोहन यादव की मुश्किल

August 5, 2026

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी भाजपा चुनाव हार गई है। यह सीट पिछले चुनाव भी भाजपा हारी थी। भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा इस सीट से लगातार जीतते रहे थे। हालांकि हर चुनाव में उनकी जीत का अंतर कम हो रहा था। पिछली बार वे चुनाव हार गए थे। उसके बाद…

पप्पू यादव के साथ सपा नेता भी थे

August 5, 2026

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने संसद परिसर में राममंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर किए गए नुक्कड़ नाटक पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि यह अच्छा नहीं था। असल में पिछले हफ्ते पेपर लीक का मामला खत्म होने के बाद सपा के नेता चढ़ावा चोरी को मुद्दा बना रहे थे। कांग्रेस…

ममता की चिंता बढ़ी है

August 5, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंगलवार, चार अगस्त को दिल्ली में थे। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया यानी एनसीपीआई में शामिल हुए 20 सांसदों से मुलाकात की। इन सांसदों की संवैधानिक स्थिति को लेकर अभी विवाद है। तकनीकी रूप से इन्हें अब भी तृणमूल कांग्रेस का ही सांसद…

कैबिनेट विस्तार के बाद कर्नाटक में विवाद

August 5, 2026

केंद्र सरकार नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन करके अगले लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने की तैयारी कर रही है। इस बीच यह खबर मीडिया में वायरल हो रही है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में एक भी महिला मंत्री नहीं है। इस बहाने राहुल गांधी की कथनी और करनी…

बांकीपुर की बात दूर तक जाएगी

August 5, 2026

भारत में कई उपचुनाव ऐसे हुए हैं, जिनसे देश और राज्यों की राजनीति बदली है। 1974 का जबलपुर लोकसभा सीट का उपचुनाव मिसाल है। सिर्फ 25 साल के शरद यादव ने कांग्रेस के जगदीश नारायण अवस्थी को हराया था। यह सीट कांग्रेस के दिग्गज सेठ गोविंद दास के निधन से खाली हुई थी। जबलपुर उपचुनाव…

logo