दो साल के बाद सामने आएंगी शेख हसीना

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दो साल के बाद बुधवार, पांच अगस्त को सामने आएंगी। भारत में रह रहीं हसीना बुधवार की शाम को वर्चुअल तरीके से एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसमें उनका संबोधन होना है। उससे पहले बांग्लादेश ने इस पर रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन भारत ने इसे खारिज करते हुए कहा कि शेख हसीना एक निजी कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं, जिससे भारत सरकार का कोई लेना देना नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘यह कार्यक्रम एक निजी मीडिया संस्था आयोजित कर रही है। भारत सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है। इस मंच पर रखे जाने वाले किसी भी विचार का सरकार समर्थन भी नहीं करती’। गौरतलब है कि, शेख हसीना ने ऐलान किया है कि वे पांच अगस्त को नई दिल्ली स्थित ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ के कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से शामिल होंगी। अगस्त 2024 में बांग्लादेश छोड़ने के बाद पहली बार वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आएंगी। यह कार्यक्रम मंगलवार को शाम छह बजे से साढ़े सात बजे तक होगा।

इससे पहले बांग्लादेश ने सोमवार को भारत से अपील की थी कि शेख हसीना या प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े किसी भी व्यक्ति को भारत की जमीन से राजनीतिक भाषण देने या ऐसी गतिविधियां करने की अनुमति न दी जाए, जिससे बांग्लादेश में अस्थिरता फैल सकती हो। ढाका का कहना है कि अगर किसी भगोड़े नेता को भारत की जमीन से राजनीतिक गतिविधियां करने की अनुमति दी गई, तो इससे दोनों देशों के सुधरते रिश्तों पर असर पड़ सकता है।

यह मुद्दा सोमवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर और ढाका में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी की मुलाकात के दौरान भी उठाया गया था। गौरतलब है कि सितंबर में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत आने की संभावना है। ऐसे में ढाका नहीं चाहता कि भारत की जमीन से हसीना राजनीतिक मैसेज दें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी बताया कि भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का न्योता दिया है।


Previous News Next News

More News

मोहन यादव की मुश्किल

August 5, 2026

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी भाजपा चुनाव हार गई है। यह सीट पिछले चुनाव भी भाजपा हारी थी। भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा इस सीट से लगातार जीतते रहे थे। हालांकि हर चुनाव में उनकी जीत का अंतर कम हो रहा था। पिछली बार वे चुनाव हार गए थे। उसके बाद…

पप्पू यादव के साथ सपा नेता भी थे

August 5, 2026

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने संसद परिसर में राममंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर किए गए नुक्कड़ नाटक पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि यह अच्छा नहीं था। असल में पिछले हफ्ते पेपर लीक का मामला खत्म होने के बाद सपा के नेता चढ़ावा चोरी को मुद्दा बना रहे थे। कांग्रेस…

ममता की चिंता बढ़ी है

August 5, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंगलवार, चार अगस्त को दिल्ली में थे। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया यानी एनसीपीआई में शामिल हुए 20 सांसदों से मुलाकात की। इन सांसदों की संवैधानिक स्थिति को लेकर अभी विवाद है। तकनीकी रूप से इन्हें अब भी तृणमूल कांग्रेस का ही सांसद…

कैबिनेट विस्तार के बाद कर्नाटक में विवाद

August 5, 2026

केंद्र सरकार नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन करके अगले लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने की तैयारी कर रही है। इस बीच यह खबर मीडिया में वायरल हो रही है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में एक भी महिला मंत्री नहीं है। इस बहाने राहुल गांधी की कथनी और करनी…

बांकीपुर की बात दूर तक जाएगी

August 5, 2026

भारत में कई उपचुनाव ऐसे हुए हैं, जिनसे देश और राज्यों की राजनीति बदली है। 1974 का जबलपुर लोकसभा सीट का उपचुनाव मिसाल है। सिर्फ 25 साल के शरद यादव ने कांग्रेस के जगदीश नारायण अवस्थी को हराया था। यह सीट कांग्रेस के दिग्गज सेठ गोविंद दास के निधन से खाली हुई थी। जबलपुर उपचुनाव…

logo