प्रदर्शनकारियों के साथ राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों व युवाओं के साथ तीसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने इससे पहले पैलेट गन से घायल साहिल लोचब के साथ और फिर सीपीआई माले के छात्र संगठन आईसा की तीन छात्राओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। बुधवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चार प्रदर्शनकारी शामिल हुए। इसमें राहुल ने कहा कि 20 जुलाई को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठी व पैलेट गन से हमला किया गया।

राहुल ने आरोप लगाया कि 15 साल की एक छात्रा के घर गुंडे भेजे गए और उससे जबरन माफी मंगवाई गई। राहुल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक छात्रा ने कहा, ‘भारत माता की जय बोलने पर हमें देशद्रोही कहा गया। हम शांति से चल रहे थे तो एक पुलिस अफसर ने शरीर के ऊपरी हिस्से पर मारा’। राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रदर्शनकारियों ने कुछ भी गलत नहीं किया। इनका लगातार शोषण हो रहा है। ये बच्चे देश के भविष्य के लिए लड़े। इन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं। लोकतंत्र के लिए ये बच्चे लड़े, इसके लिए इनका धन्यवाद’।

राहुल ने मीडिया से कहा, ‘हमने प्रदर्शन कर रहे कुछ युवाओं से बात की। उन्होंने बताया कि उनके साथ मारपीट की गई, धमकाया गया और दबाव बनाया गया। मुझे उन पर और देशभर के हजारों युवाओं पर गर्व है। उन्होंने संविधान, भारत के विचार और देश के भविष्य की रक्षा की है’। राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘पहले छात्रों के घर गुंडे भेजना, 15 साल की एक लड़की से जबरन माफी मंगवाना और फिर उस माफी को स्वीकार करना पूरी तरह बेतुका है। हम इसे स्वीकार नहीं करते’।

राहुल के साथ मुंबई की रिया अहीर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में थीं। शिवाजी पार्क प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ी के सामने खड़ी होने वाली रिया अहीर ने कहा, ‘मैं वो लड़की हूं, जिसने मुंबई पुलिस को रोका था। मैं कहना चाहूंगी कि मैं वो लड़की हूं, जिसने 20 बच्चों को गैरकानूनी हिरासत में जाने से रोका था। मेरी अपील है कि कृपया नैरेटिव को बदलें। जो भी मैंने किया, उसकी वजह से मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है’।


Previous News Next News

More News

भाजपा नेताओं के बोलने पर रोक!

August 6, 2026

भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं के मुंह पर ताले लग गए हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी की ओर से उनको कहा गया है कि वे आउट ऑफ द टर्न बयान न दें। इसके बाद ही पार्टी के प्रवक्ता ज्यादा सक्रिय हुए। चढ़ावा चोरी से लेकर छात्रों के प्रदर्शन तक के मुद्दे पर…

विजय, ममता जैसा बनना है पीके को

August 6, 2026

बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर का ग्राफ अचानक बहुत ऊंचा हो गया है। इसका कारण एक तो बांकीपुर सीट में ही छिपा है। यह सीट मिनी बिहार की तरह है। कोई भी जिला ऐसा नहीं होगा, जहां के लोग बांकीपुर में नहीं रहते हैं। ज्यादातर लोग सरकारी या गैर सरकारी नौकरी…

चुनाव से पहले पंजाब में छापे

August 6, 2026

अगले साल के शुरू में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इन पांच में से चार राज्य भाजपा शासित हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार है। एकमात्र पंजाब है, जहां विपक्ष की आम आदमी पार्टी की सरकार है। बाकी चार राज्यों में, जहां चुनाव हैं वहां शांति…

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सैकड़ों सीटें खाली हैं

August 6, 2026

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अखिल भारतीय स्तर पर सीयूईटी यानी सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट शुरू कराने की परिणति यह है कि दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे संस्थान में भी सीटें खाली रह जा रही हैं। इस साल अभी तक कई राउंड की काउंसिलिंग हो चुकी है और सैकड़ों सीटें खाली हैं। अदिति कॉलेज में छह…

गृह मंत्रालय के अंतर्विरोधी आदेश, एवं कानून

August 6, 2026

यदि वह आदेश और यह बिल पढ़ें, तो हैरत होगी! मानो शासन को अपने ही आदेश और कानून का अंतर्विरोध समझने की बुद्धि नहीं है। अथवा कहना होगा कि उन्हें न तो राष्ट्रगान, न ही राष्ट्रगीत के सम्मान की परवाह है। बल्कि, किसी बहाने बस विपक्षी नेताओं को नीचा दिखाने की चाह रही है।… सोचें…

logo