क्या नितिन नबीन हो गए थे नाराज?

Categorized as राजनीति

यह सवाल पटना से लेकर दिल्ली तक इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार बदल कर जिस नए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया उसको बधाई देने में नितिन नबीन को 22 घंटे लग गए। इससे पहले पार्टी ने अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी को उम्मीदवार बनाया था। उनके नाम की घोषणा होते ही नितिन नबीन ने उनको बधाई दी। लेकिन विवाद की वजह से जब अभिषेक की टिकट कटी तो उनकी जगह नीरज कुमार सिन्हा के नाम का ऐलान किया गया। नीरज सिन्हा के नाम की घोषणा शुक्रवार को शाम चार बजे के आसपास हुई थी। लेकिन अगले दिन यानी शनिवार को दो बजे के करीब नितिन नबीन ने उनको बधाई दी। तभी से यह सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि नितिन नबीन को इतना समय लगा। पार्टी की अंदरूनी कलह खुल कर सामने आ गई है।

असल में नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाना नितिन नबीन को पसंद नहीं है। कहा जा रहा है कि यह नाम तय करने में उनकी सहमति नहीं ली गई, जबकि बांकीपुर उनकी पारंपरिक सीट है, जहां से पहले चार बार उनके पिता और फिर पांच बार वे खुद चुनाव जीते। जानकार सूत्रों का कहना है कि पहले पार्टी नेतृत्व ने उनको ही उम्मीदवार चुनने को कहा था। तभी उन्होंने अभिषेक को उम्मीदवार बनाया। लेकिन बाद में पता चला कि अभिषेक को माता और पिता दोनों को चारा घोटाले में सजा हो चुकी है। इसके अलावा भी कुछ बातें थीं, जो अभी बाद में सामने आएंगी। तभी पार्टी आलाकमान ने नया उम्मीदवार तय करने में उनकी राय नहीं ली। अभिषेक के नाम वापस लेने के बाद से उनके पिता भी रविंद्र सिन्हा काफी नाराज हैं और वे भाजपा के प्रदेश नेताओं के ऊपर हमला कर रहे हैं। उन्होंने साजिश किए जाने का आरोप लगाया है। अपने बेटे के साथ साथ वे नितिन नबीन के खिलाफ भी साजिश के आरोप लगे रहे हैं।


Previous News Next News

More News

जनता दल यू का मतलब नीतीश कुमार है

September 17, 2026

बिहार में इन दिनों नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम के नेता व राज्य सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश पुर रख देने चाहिए। ध्यान रहे सुमन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं और…

पंजाब में क्या कामयाब होंगे पायलट

September 17, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या सचिन पायलट को पंजाब में कामयाबी मिलेगी? ध्यान पहे 2018 में जब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी तब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और सब मानते हैं कि उन्होंने बड़ी मेहनत की थी। हालांकि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। उसके बाद कुछ विवादों…

सीजेपी का बड़ा डर है

September 17, 2026

ऐसा लग रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने न सिर्फ युवाओं के प्रदर्शन का तरीका बदला है, बल्कि उसके असर को कोई गुना बढ़ा दिया है। केंद्र की सरकार हो या राज्यों की सरकारें हों या न्यायपालिका और प्रशासन हो, सब कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों व युवाओं की चिंता कर रहे हैं। नेताओं…

भारत व पाक युद्धपोत में टक्कर

September 17, 2026

नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के पोत पीएनएस ‘हुनैन’ के बीच टक्कर के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के आचरण को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार…

25 हजार रु प्रति माह वेतन तक पीएफ

September 17, 2026

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा के लिए वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने को मंजूरी दे दी है। सरकार के अनुसार इस फैसले से 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी ईपीएफओ के अनिवार्य दायरे में आ सकते हैं। नई सीमा…

logo