चन्नी पार्टी लाइन पर काम करेंगे

Categorized as राजनीति

कांग्रेस के जालंधर के सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐसा लग रहा है कि बगावत का फैसला टाल दिया है। वे पार्टी की लाइन पर ही काम करने को तैयार हो गए हैं। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता है कि यह उनका अंतिम फैसला है। वे अभी हालात देखेंगे। जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा के कुछ लोगों से उनका संपर्क हुआ है। लेकिन भाजपा भी अभी उन पर पूरी तरह से दांव लगाने को तैयार नहीं है। ज्यादा से ज्यादा यह हो सकता है कि उनको अलग पार्टी बनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उनके करीबी नेताओं का कहना है कि चन्नी किसी तरह से अपने को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कराना चाहते हैं। यह काम कांग्रेस नहीं करेगी और भाजपा भी नहीं करेगी। तभी चन्नी एक कदम पीछे हटे हैं।

यह सही है कि पंजाब में दलित आबादी देश के किसी भी दूसरे राज्य के मुकाबले ज्यादा है। लेकिन वह बहुत बंटा हुआ है। राज्य की कुल 33 फीसदी आबादी दलित है, जिसमें से सिर्फ एक तिहाई ही मजहबी दलित हैं, जिनके नेता के तौर पर चन्नी अपने को देख रहे हैं। उनका अपना असर जालंधर के इलाके से बाहर नहीं है। दूसरे दलित समुदायों में खास कर रविदासिया और वाल्मिकी में मजहबी दलितों से दूरी है। यही कारण है कि कांशीराम का दलित राजनीति का प्रयोग पंजाब में नहीं चल सका था। इस बात को चन्नी भी समझ रहे हैं। दूसरी बात यह है कि संख्या चाहे जितनी भी कम हो लेकिन पंजाब की राजनीति में जाट सिखों का वर्चस्व अभी तुरंत खत्म नहीं होने वाला है। इसलिए हर पार्टी को जाट सिख चेहरा चाहिए। भाजपा जैसी पार्टी ने, जिसे सिख वोट मिलने का भरोसा शून्य है और जो पूरी तरह से 38 फीसदी हिंदू वोट की राजनीति कर रही है उसने भी जाट सिख अध्यक्ष बनाया है। चन्नी इस बात को समझ रहे हैं। इसलिए अब वे कांग्रेस से मोलभाव कर रहे हैं कि चुनाव के बाद उनको सीएम बनाया जाए।


Previous News Next News

More News

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

केरल सरकार को क्यों नहीं समझाते राहुल

September 18, 2026

राहुल गांधी पूरे देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की लड़ाई लड़ने की बीड़ा उठाए हुए हैं। वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले करते हैं कि वह मीडिया का गला घोंट रही है। पत्रकारों को अपना काम करने से रोक रही है। जब भी किसी पत्रकार के ऊपर कोई कार्रवाई होती…

उड़ानों को तरसते नए हवाई अड्डे

September 18, 2026

भारत को अधिक हवाई अड्डों की नहीं, काम करने वाले हवाई अड्डों की जरूरत है। खाली रनवे पर खर्च होते रहना विकास नहीं, बर्बादी है। जब रखरखाव का बिल ही कमाई से बड़ा हो जाए, तब नीति को गर्व नहीं, सुधार चाहिए। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, यदि यही हाल रहा तो अगले…

logo