‘मौनेंद्र मोदी’ का जुमला चल रहा है

Categorized as राजनीति

केंद्र में जब यूपीए की सरकार थी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब उनकी चुप्पी को लेकर भाजपा की ओर से खूब हमले होते थे। मीडिया में भी इस बात का मजाक बनता था। उनको ‘मौनमोहन सिंह’ कहा जाता था। जब 2014 में कांग्रेस हारी और भाजपा की सरकार बनी तो कई सालों तक भाजपा के बड़े नेता यह दावा करते थे और इसमें गर्व महसूस कराते रहे कि अब भारत को बोलने वाला प्रधानमंत्री मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भी खूब बोलते हैं। संसद में दो दो घंटे के भाषण दे देते हैं। दुनिया भर के देशों में और चुनावी सभाओं में उनके भाषण खूब होते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने जरूरी मुद्दों पर बोलना बंद कर दिया है। देश, समाज, राजनीति आदि को लेकर जो बड़ा घटनाक्रम होता है उस पर वे चुप्पी साध लेते हैं। पहले भी ऐसा होता था लेकिन अब उनकी चुप्पी नोटिस की जाने लगी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी न सिर्फ नोटिस की जा रही है, बल्कि उसका मजाक भी बनाया जा रहा है। सबसे ज्यादा मजाक राइटविंग के इन्फ्लूएंसर्स ही बना रहे हैं। सबसे लोकप्रिय इन्फ्लूएंसर्स ने ‘मौनेंद्र मोदी’ का जुमला गढ़ा है। ‘मौनमोहन सिंह’ के जवाब में ‘मौनेंद्र मोदी’ का जुमला आया है। इसका कारण यह है कि हाल की किसी भी बड़ी घटना पर प्रधानमंत्री का बयान नहीं आया है। सबसे ताजा मामला अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर कुछ नहीं कहा। करोड़ों हिंदू भक्तों की आस्था का मामला है और प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ मंदिर का शिलान्यास किया था, बल्कि उद्घाटन भी किया था। उनकी सरकार के निर्देश पर ट्रस्ट का गठन हुआ था। फिर भी करोड़ों रुपए की चोरी पर वे चुप हैं। इससे पहले नीट यूजी की परीक्षा के पेपर लीक और दोबारा परीक्षा से 24 लाख छात्र और उनके परिजन परेशान हुए। लेकिन परीक्षा पर चर्चा करने वाले प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं कहा। उसी समय सीबीएसई के 12वीं बोर्ड की ऑनस्क्रीन मार्किंग से करीब 18 लाख छात्र प्रभावित हुए पर प्रधानमंत्री ने चुप्पी साधे रखी। राइटविंग के इन्फ्लूएंसर्स को तो इस बात से भी नाराजगी है कि मोदी यूजीसी के गाइडलाइंस को लेकर भी चुप रहे।


Previous News Next News

More News

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

जनता दल यू का मतलब नीतीश कुमार है

September 17, 2026

बिहार में इन दिनों नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम के नेता व राज्य सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश पुर रख देने चाहिए। ध्यान रहे सुमन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं और…

पंजाब में क्या कामयाब होंगे पायलट

September 17, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या सचिन पायलट को पंजाब में कामयाबी मिलेगी? ध्यान पहे 2018 में जब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी तब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और सब मानते हैं कि उन्होंने बड़ी मेहनत की थी। हालांकि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। उसके बाद कुछ विवादों…

सीजेपी का बड़ा डर है

September 17, 2026

ऐसा लग रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने न सिर्फ युवाओं के प्रदर्शन का तरीका बदला है, बल्कि उसके असर को कोई गुना बढ़ा दिया है। केंद्र की सरकार हो या राज्यों की सरकारें हों या न्यायपालिका और प्रशासन हो, सब कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों व युवाओं की चिंता कर रहे हैं। नेताओं…

भारत व पाक युद्धपोत में टक्कर

September 17, 2026

नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के पोत पीएनएस ‘हुनैन’ के बीच टक्कर के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के आचरण को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार…

logo