पीके की चिंता में बिहार भाजपा

Categorized as राजनीति

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का नतीजा चाहे जो हो पर इतना कहा जा सकता है कि भाजपा को सबसे ज्यादा चिंता प्रशांत किशोर की सता रही है। सबसे पहले तो इस चिंता का पता तब चला, जब दूसरे कई राज्यों को छोड़ कर आनन फानन में बांकीपुर उपचुनाव का ऐलान हुआ है। साथ में मध्य प्रदेश और गुजरात की एक एक सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। लेकिन अगर बांकीपुर जल्दी नहीं कराना होता तो उसे भी टाला जा सकता था। चूंकि अकेले बांकीपुर कराते तो मैसेज अलग जाता इसलिए दो सीट और जोड़ दिए। लेकिन पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु आदि राज्यों की सीटों पर उपचुनाव नहीं कराया। ऐसा इसलिए हुआ ताकि प्रशांत किशोर को तैयारी का ज्यादा समय न मिले।

प्रशांत किशोर की भाजपा को कैसे चिंता है यह उम्मीदवार की घोषणा में भी दिखा। भाजपा ने पार्टी के एक कार्यकर्ता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अभिषेक सिन्हा को उम्मीदवार बनाया। वे कायस्थ समाज से आते हैं। बांकीपुर सीट पर पिछले नौ चुनाव से नितिन नबीन या उनके पिता नबीन किशोर सिन्हा जीते हैं। इस सीट पर तीन अन्य कायस्थ नेताओं अजय आलोक, रितुराज सिन्हा और आशीष सिन्हा के नाम की चर्चा चल रही थी। समस्या यह थी कि आरके सिन्हा, अरुण सिन्हा और गोपाल प्रसाद के बेटों में से किसी को टिकट मिलती तो प्रशांत किशोर तुरंत वंशवाद का मुद्दा उठा देते। वे इसकी तैयारी कर रहे थे। वे लगातार भाजपा के अंदर परिवारवाद का मुद्दा उठाते रहते हैं। इसलिए भाजपा ने सावधानी बरती और अभिषेक सिन्हा को टिकट दिया।


Previous News Next News

More News

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

जनता दल यू का मतलब नीतीश कुमार है

September 17, 2026

बिहार में इन दिनों नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम के नेता व राज्य सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश पुर रख देने चाहिए। ध्यान रहे सुमन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं और…

पंजाब में क्या कामयाब होंगे पायलट

September 17, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या सचिन पायलट को पंजाब में कामयाबी मिलेगी? ध्यान पहे 2018 में जब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी तब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और सब मानते हैं कि उन्होंने बड़ी मेहनत की थी। हालांकि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। उसके बाद कुछ विवादों…

सीजेपी का बड़ा डर है

September 17, 2026

ऐसा लग रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने न सिर्फ युवाओं के प्रदर्शन का तरीका बदला है, बल्कि उसके असर को कोई गुना बढ़ा दिया है। केंद्र की सरकार हो या राज्यों की सरकारें हों या न्यायपालिका और प्रशासन हो, सब कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों व युवाओं की चिंता कर रहे हैं। नेताओं…

भारत व पाक युद्धपोत में टक्कर

September 17, 2026

नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के पोत पीएनएस ‘हुनैन’ के बीच टक्कर के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के आचरण को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार…

logo