लेफ्ट या टीएमसी का नहीं यह बंगाल मॉडल

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल की बात होती है तो अक्सर कहा जाता है कि यह लेफ्ट का मॉडल है या यह तृणमूल कांग्रेस का मॉडल है या यह कि तृणमूल ने सरकार में आने पर लेफ्ट का मॉडल अपना लिया आदि आदि। लेकिन असल में वहां लेफ्ट या तृणमूल का मॉडल नहीं चलता है वहां बंगाल का ही मॉडल चलता है। यह मौजूदा बंगाल का मॉडल है कि जिसकी सरकार बन जाए उसके साथ हो लो। बंगाल में मजदूर संगठन बहुत मजबूत रहे हैं लेकिन तभी तक जब तक लेफ्ट पार्टियों का शासन था। वामपंथी पार्टियों का शासन खत्म होने के साथ ही मजदूर संगठनों की राजनीति भी समाप्त हो गई। हालांकि वहां फैक्टरियां ही ज्यादा नहीं बचीं तो मजदूर संगठन कहां से काम करते। यही हाल राजनीति में दिखता है। वामपंथी पार्टियों की सरकार गई तो उसके बड़े नेताओं को छोड़ बाकी पूरा कैडर ममता बनर्जी के साथ चला गया। लेफ्ट के बनाए पाड़ा क्लब, कटमनी वसूलने वाले गिरोह और मस्तान लोग तृणमूल के हो गए।

अब तृणमूल की सत्ता गई है तो सब भाजपा में जाने के लिए छटपटाने लगे हैं। तृणमूल के कई प्रवक्ताओं की जुबान सिल गई है। सोचें, जिस फालता विधानसभा सीट पर तृणमूल का नेता और उम्मीदवार जहांगीर खान अपने पुष्पा बता कर आईपीएस अधिकार अजयपाल शर्मा को चुनौती दे रहा था और जेके मॉडल की बात कर रहा था वह चुनाव का मैदान छोड़ कर ही भाग गया! अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर मॉडल की बात करते थे और कहते थे कि इस मॉडल को तोड़ने में भाजपा को दस जनम लगेंगे वो अभिषेक बनर्जी तृणमूल के हारने के बाद फालता में चुनाव प्रचार करने ही नहीं गए, जो क्षेत्र उनके डायमंड हार्बर लोकसभा में आता है! ऐसा तो देश के किसी हिस्से में नहीं होता है कि पार्टी के नेता और कैडर तभी तक आपके साथ रहेंगे जब तक आपकी सत्ता है। हर जगह कुछ लोग इधर उधर होते हैं लेकिन आमतौर पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट रहते हैं। बंगाल में खुला खेल फर्रूखाबादी है। जिसकी सरकार बनती है सब एक झटके में उसके साथ चले जाते हैं। इसलिए यह किसी पार्टी का नहीं, बल्कि बंगाल का मॉडल है।


Previous News Next News

More News

बसपा की कलह पर सबकी नजर

September 22, 2026

बहुजन समाज पार्टी के अंदर घमासान छिड़ा है। पार्टी की सुप्रीमो मायावती के घर में अलग कलह है और पार्टी के स्तर पर अलग विवाद है। मायावती ने पहले अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला। उसके बाद आकाश को भी हर जिम्मेदारी से मुक्त किया। फिर दूसरे भतीजे ईशान…

सरकार कैसे एमडीआर शुल्क को मॉनिटर करेगी?

September 22, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि केंद्र सरकार किस तरह से यह निगरानी करेगी कि दुकानदार यूपीआई के जरिए होने वाले लेनदेन में एमडीआर शुल्क यानी केंद्र सरकार ने दो हजार से ऊपर के लेनदेन पर जो 0.40 फीसदी शुल्क लगाया है वह खुद दे रहा है या ग्राहक से ले रहा है? सरकार…

मोहन भागवत के मुताबिक किसका उदय होगा?

September 22, 2026

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों युवा धर्म संसद कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा कि जिसका उदय होता है उसका अस्त निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई समझता है कि हमेशा सब कुछ उसके हिसाब से ही होगा तो ऐसा नहीं होता है। उनके इस बयान के बाद एक कयास तो…

सिद्धारमैया की मूर्ति का किस्सा

September 22, 2026

कर्नाटक में कमाल हो रहा है। डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद हाशिए पर गए सिद्धारमैया अचानक सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि उनको कहीं से शह मिल रही है। शिवकुमार को इसका अंदाजा था तभी उन्होंने अपने दांवपेंच चलने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने सिद्धारमैया के सबसे…

हाँक सके सो हाँक!

September 22, 2026

1970 के दशक वाले सोवियत रूसी समाज की स्थिति जैसी हालत लगती है। जब वहाँ नेता नियमित झूठ से ही अपने देश को ‘उत्साहित‘ यानी भ्रमित रखते थे। वहाँ किसी बात या स्थिति की आलोचना अथवा परीक्षण का कोई स्थान न था। फलतः समय के साथ नेतागण भी अपने ही प्रोपेगंडा के शिकार खुद बन…

logo