कांग्रेस का नया संगठन महासचिव बनेगा!

Categorized as राजनीति

इस बात की चर्चा बहुत जोर शोर से चल रही है कि केसी वेणुगोपाल की विदाई होगी। उनकी जगह राहुल गांधी नया संगठन महासचिव नियुक्त करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि केरल में मुख्यमंत्री बनने के लिए उन्होंने जितना जोर लगाया वह उनके खिलाफ गया है। अगर वे बहुत जोर नहीं लगाते, अपनी दावेदारी पेश नहीं करते तो हो सकता है कि वे मुख्यमंत्री भी बन जाते और अगर नहीं बनते तो कम से कम संगठन महासचिव की कुर्सी पर कोई खतरा नहीं आता। परंतु दावेदारी करके उन्होंने अपना नुकसान कर लिया है। राहुल गांधी को भी यह बात ठीक नहीं लगी और सोविया गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इसे अच्छा नहीं माना है।

तभी कहा जा रहा है कि नए संगठन महासचिव की तलाश हो रही है। कई नामों की चर्चा है। उत्तर भारत से हिंदी भाषी और पिछड़ी जाति का कोई चेहरा लाने की बात हो रही है। कई लोगों ने सचिन पायलट के नाम की चर्चा की लेकिन समस्या यह है कि ढाई साल के बाद राहुल गांधी उनके नेतृत्व में राजस्थान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। भूपेश बघेल के नाम की भी चर्चा है लेकिन उनके साथ भी यही समस्या है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों का चुनाव नवंबर 2028 में ही होगा। अजय माकन को राहुल के भरोसे का आदमी माना जाता है। लेकिन वे पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं। अगर संगठन महासचिव बनाया तो कोषाध्यक्ष के लिए एक भरोसा का आदमी खोजना होगा। डीके शिवकुमार के नाम की भी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि वे कर्नाटक से निकले तो एक तीर से कई शिकार हो जाएंगे। सिद्धारमैया का रास्ता भी निष्कंटक होगा और पार्टी को एक मजबूत नेता राष्ट्रीय स्तर पर मिल जाएगा। इनके अलावा और भी कई नाम हैं और कांग्रेस के नेता भी अनौपचारिक बातचीत में कह रहे हैं कि राहुल चौंकाने वाला फैसला कर सकते हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि वेणुगोपाल के रिप्लेसमेंट की तलाश चल रही है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo