निशांत का आगे क्या होगा?

Categorized as राजनीति

बिहार की राजनीति में यह लाख टके का सवाल है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत का आगे क्या होगा? वे सक्रिय राजनीति में आ चुके हैं। उन्होंने पार्टी ज्वाइन कर ली है। उनके सामने ऑफऱ थी कि वे भाजपा के नेता सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बन रही नई सरकार में डिप्टी सीएम के तौर पर शामिल हो जाएं। उनके लिए मंत्रालय भी तय कर दिया गया था। लेकिन ऐन मौके पर वे पीछे हट गए। उन्होंने सरकार में शपथ लेने की बजाय पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई। लेकिन यह असल कारण नहीं है। वे सरकार में शामिल होकर भी पार्टी का काम कर सकते थे।

उनकी पार्टी के नेताओं का मानना है कि ज्यादा अच्छा होता अगर वे डिप्टी सीएम होकर पार्टी संभालते क्योंकि इससे उनकी ऑथोरिटी बनती। अब नीतीश कुमार की सेहत ठीक नहीं है और निशांत की कोई ऑथोरिटी बनती है तो जनता दल यू के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। यह चिंता भी जताई जा रही है कि अगर 20 साल राज करने के बाद नालंदा और कुर्मी के हाथ से शासन की बागडोर निकली है तो कम से कम किसी कुर्मी को डिप्टी सीएम तो होना चाहिए। तभी इस बात का प्रयास शुरू हो गया है कि मई के पहले हफ्ते में जब मंत्रिमंडल का विस्तार हो तो उसी समय निशांत को सरकार में शामिल करा दिया जाए। दूसरी ओर असलियत यह है कि निशांत का कॉन्फिडेंस ऐसा नहीं दिख रहा है कि वे सरकार में शामिल हों। असल में उनकी उम्र 50 साल हो गई है और अभी तक उन्होंने कुछ नहीं किया है। न नौकरी, न कारोबार, न राजनीति, न समाजसेवा कुछ नहीं किया है। इसलिए उनके सामने समस्या है और यह समस्या मामूली नहीं है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo