मुंबई हाई कोर्ट ने हकीकत बताई

Categorized as राजनीति

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि उसकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने तीन तीन हजार रुपए देगी। दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का पैसा देने में इतना परेशान हो गई है कि बाकी योजनाओं के लिए पैसे नहीं बच रहे हैं। पिछले दिनों बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसे लेकर तीखी टिप्पणी की। हाई कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार के पास कर्मचारी को वेतन और पेशन देने के लिए पैसा नहीं है तो उसे लड़की बहिन योजना बंद कर देनी चाहिए।

असल में एक शिक्षिका ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी कि उसे बार बार अनुरोध करने के बावजूद सातवें वेतन आयोग के हिसाब से पेंशन नहीं मिल रही है। इसी पर नाराज हाई कोर्ट ने सरकार से कहा है कि अगर वेतन और पेंशन देने के पैसे नहीं हैं कि लड़की बहिन योजना बंद कर दें। हाई कोर्ट ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट होनी चाहिए। निश्चित रूप से सरकार की प्राथमिकता अपने कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने की होनी चाहिए। लेकिन सरकारें आजकल चुनाव जीतने को प्राथमिकता दे रही हैं। इसलिए मुफ्त की वस्तुएं व सेवाएं बांटने या नकद रुपए बांटने पर ज्यादा ध्यान रहता है। बहरहाल, बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी को आधार बना कर सरकारों और राजनीतिक दलों को इस तरह की योजनाओं पर पुनर्विचार करना चाहिए।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo