विजयन की हिंदू राजनीति भारी पड़ी है

Categorized as राजनीति

केरल में सीपीएम और खास कर मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के लिए इस बार का चुनाव मुश्किल वाला था। वे इस भरोसे में थे कि जैसे पिछली बार 2019 में लोकसभा चुनाव हारे और 2021 में विधानसभा जीत गए उसी तरह इस बार भी केरल के लोगों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीता दिया है तो विधानसभा में लेफ्ट को मौका मिल जाएगा। वे लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़े हैं। लेकिन उनसे एक गलती हो गई। उन्होंने पारंपरिक रूप से लेफ्ट की राजनीति करने की बजाय हिंदू वोट को ज्यादा लुभाने की राजनीति कर दी, जिससे मुस्लिम वोट में नाराजगी है।

कुछ समय पहले विजयन की तस्वीर आई थी कि वे एक कार्यक्रम से निकल कर वे एझवा नेता नतेशन को अपने साथ लेकर गए। नतेशन मुस्लिम विरोध के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार मुसलमानों के खिलाफ हेट स्पीच दी है। मुस्लिम इससे नाराज हुए। विजयन ने केंद्र सरकार के प्रति भी सद्भाव दिखाया, जिसका मकसद उन्होंने बताया था कि केंद्रीय फंड हासिल करना है। इससे भी मुस्लिम मतदाताओं में नाराजगी है। दूसरी ओर भाजपा ने भी एझवा और नायर सेवा संघ के जरिए इस बार ज्यादा हिंदू वोट लेने का जुगाड़ बैठाया। सो, हिंदू वोट हासिल करने की राजनीति ने विजयन को 45 फीसदी अल्पसंख्यक वोट में अलोकप्रिय किया। इसका लाभ कांग्रेस को हो सकता है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo