मछली का प्रचार बंगाल से केरल तक

Categorized as राजनीति

ऐसा लग रहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में राजनीति से ज्यादा खान पान, संस्कृति, भाषा, पहनावा आदि पर फोकस हो गया है। उसमें भी खान पान का मामला तो पश्चिम बंगाल से केरल तक एक समान रूप से पहुंचा हुआ है। बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी जीत गई तो वह बंगाल के लोगों को मांस, मछली नहीं खाने देगी। इसका जवाब देने के लिए शुभेंदु अधिकारी सहित दूसरे तमाम नेता मांस, मछली की दुकानों पर जाने लगे। वहां जाकर उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा ऐसा कुछ नहीं करने जा रही है और ममता बनर्जी अफवाह फैला रही हैं। सबके हाथ में मछली की छोटी छोटी टोकरियां होती हैं। बंगाल के चुनाव में तो यह मामला इतना बड़ा बन गया है कि चैत्र नवरात्र के बीच भाजपा के एक उम्मीदवार हाथ में मछली लेकर प्रचार कर रहे थे।

ऐसा नहीं है कि मछली का मुद्दा सिर्फ पश्चिम बंगाल में गूंज रहा है। केरल में भी मछली का मुद्दा है और यह पिछले दिनों दिखा, जब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मछली भेंट की। राहुल सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उनको मंच पर मछली भेंट की गई। जिस तरह से कृषि प्रधानता वाले राज्यों में नेताओं को हल भेंट की जाती है वैसे केरल और बंगाल में मछली भेंट की जा रही है। इस मामले में भाजपा कुछ भी करे, उसका नैरेटिव चल नहीं पा रहा है। ऐसा लग रहा है कि विपक्षी पार्टियों ने उसको अपने नैरेटिव में उलझा दिया है। संयोग से इस बार जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहा है वो पांचों राज्य इसी तरह के खान पान की संस्कृति वाले हैं। इसलिए भाजपा बैकफुट पर है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo