प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे निशाने पर

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत उथल पुथल मची है। खास कर एनसीपी की राजनीति में है। एक तरफ एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं सुनेत्रा पवार की चुप्पी है तो दूसरी ओर शरद पवार की एनसीपी के विधायक रोहित पवार का मुखर हमला है। इस बीच खबर है कि सुनेत्रा पवार ने अपने बड़े बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजने के बाद अब छोटे बेटे जय पवार को भी सक्रिय राजनीति में उतार दिया है। उनकी पार्टी के अंदर मराठा बनाम गैर मराठा का विवाद भी चल ही रही है। प्रफुल्ल पटेल से लेकर सुनील तटकरे और छगन भुजबल से लेकर हसन मुश्रिफ तक सब गैर मराठा है। कहा जा रहा है कि प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में इस समूह ने एनसीपी को नियंत्रित करने की कोशिश की थी, जिसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मदद से सुनेत्रा पवार ने विफल कर दिया। आने वाले दिनों में इसमें कुछ और बड़े खुलासे होंगे।

अभी पिछले दिनों रोहित पवार के हवाले से खबर आई कि अजित पवार के निधन के तुरंत बाद चुनाव आयोग को एक चिट्ठी भेजी गई थी, जिसमें कहा गया था कि अब पार्टी संगठन की पूरी कमान कार्यकारी अध्यक्ष यानी प्रफुल्ल पटेल के हाथ में चली गई है। दावा किया जा रहा है कि सुनेत्रा पवार को इस चिट्ठी की जानकारी नहीं थी। अब जबकि वे पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन ली गई हैं तो उन्होंने अध्यक्ष चुने जाने के बाद मार्च के आखिरी हफ्ते में चुनाव आयोग को चिट्ठी भेजी और पहले की चिट्ठी की वैधता समाप्त मानने को कहा। इससे पहले रोहित पवार ने विमान हादसे में साजिश की बात कही थी तब कहा था कि एक फोन आया, जिसके बाद अजित पवार ने सड़क के रास्ते जाने का कार्यक्रम रद्द किया और विमान से गए। बाद में एक दूसरे नेता ने दावा किया कि वह फोन करने वाले व्यक्ति प्रफुल्ल पटेल थे। ध्यान रहे अजित पवार के निधन के बाद उनकी पार्टी पर देवेंद्र फड़नवीस की भी नजर है और शरद पवार की भी। दोनों एनसीपी का विलय रूक गया है लेकिन जल्दी ही शरद पवार एक और प्रयास करेंगे। टाइमिंग पर नजर ऱखने की जरुरत है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo