कांशीराम नए अंबेडकर हैं

Categorized as राजनीति

पिछले करीब 12 साल में भारत की राजनीति में जो घटनाक्रम हुए हैं उनमें सबसे बड़ा घटनाक्रम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को एक राजनेता से ऊपर उठा कर ईश्वर का दर्जा दे दिए जाने का है, जिनकी कोई आलोचना नहीं कर सकता है। अंबेडकर की आलोचना ईशनिंदा से भी बड़ा अपराध बन गई है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और राष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी ने यह काम किया। बाद में राहुल गांधी और दूसरे नेता भी इस अभियान में शामिल हुए। केजरीवाल ने गांधी की तस्वीर हटा कर सरकारी कार्यालयों में अंबेडकर की तस्वीर लगवाई थी। मोदी का दावा है कि उन्होंने लंदन से लेकर देश के हर हिस्से में अंबेडकर की स्मृति में कई निर्माण कराए हैं।

बहरहाल, अब कांशीराम को नया अंबेडकर बनाने का अभियान शुरू हो गया है क्योंकि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है और कांशीराम की बनाई पार्टी बसपा की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। पार्टियों को दलित वोट टूटने की संभावना दिख रही है। इसलिए सारी पार्टियां मान्यवार कांशीराम की याद में कार्यक्रमों के आयोजन कर रही हैं।

राहुल गांधी 13 मार्च को लखनऊ पहुंचे और कांशीराम की जयंती पर संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने यह भी कहा कि नेहरू जी होते तो कांशीराम मुख्यमंत्री बनते। उसके बाद उन्होंने कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग की। ध्यान रहे कांग्रेस ने दलित राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। समाजवादी पार्टी भी कांशीराम की याद में कार्यक्रम आयोजित कर रही है तो भाजपा भी उनकी स्मृति में कार्यक्रम करेगी। बसपा तो खैर उनकी बनाई पार्टी ही है। बसपा प्रमुख मायावती ने 15 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में राहुल पर निशाना साधा और याद दिलाया कि उनकी 10 साल सरकार थी तो क्यों नहीं कांशीराम को भारत रत्न दे दिया? तब कांग्रेस की सरकार ने सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न सम्मान से नवाजा था।


Previous News Next News

More News

महाराष्ट्र सरकार ने 358 तालुकों में 265 को सूखा प्रभावित घोषित किया

September 26, 2026

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को राज्य के 358 तालुकों में से 265 को सूखा प्रभावित घोषित करते हुए राहत उपायों की घोषणा की, जिनमें फसल ऋण नियमों को आसान बनाने, भू-राजस्व में छूट और बिजली बिल में सब्सिडी शामिल है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला कलेक्टरों को फसल के नुकसान का आकलन तुरंत शुरू करने…

राजद ने रांची में प्रदर्शन किया, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इ्स्तीफे की मांग

September 26, 2026

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग के अंदर मतभेद की सामने आई खबर को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की। शनिवार को रांची…

उप्र में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के लिए जोड़तोड़ तेज

September 26, 2026

उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और लामबंदी तेज हो गई है। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर और विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और…

ईरान युद्ध में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 861 हुई

September 26, 2026

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने ईरान संघर्ष के लिए अपने सार्वजनिक घायलों के डेटाबेस में 37 और घायल सैन्य कर्मियों, 29 नाविकों और आठ मरीन, को शामिल किया है, जिससे कुल संख्या बढ़कर 861 हो गई है। यह जानकारी वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट से प्राप्त हुई। पेंटागन अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की…

भारत का कबड्डी में ‘गोल्डन डबल’, पुरुष और महिला टीमों ने फ़ाइनल में ईरान को हराया

September 26, 2026

भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी फ़ाइनल में शनिवार को ईरान को हराकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पुरुषों के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों में अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया। महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर…

logo