बिहार में सत्ता परिवर्तन 10 अप्रैल तक

Categorized as राजनीति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी आखिरी राजनीतिक यात्रा पूरी कर ली है। राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद वे समृद्धि यात्रा पर निकले थे। पिछले साल उन्होंने समृद्धि यात्रा शुरू की थी और उत्तर बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण बिहार के राज्यों में वे गए थे। लेकिन पूर्वी इलाका छूट गया था। सीमांचल में उनकी यात्रा नहीं गई थी। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वांचल में तीन दिन कैम्प किया। इसके बाद ही नीतीश को राज्यसभा के लिए नामांकन करने पर मजबूर किया गया। नामांकन के बाद वे सीमांचल में समृद्धि यात्रा पर गए। वे पूर्णिया, किशनगंज आदि सभी इलाकों में गए और बेगूसराय ने यात्रा का समापन किया। हर जगह कहा गया कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं। वे बिहार को देखते रहेंगे। परंतु सबको पता है कि यह उनकी आखिरी राजनीतिक यात्रा थी।

खुद नीतीश कुमार ने भी नामांकन के बाद ही संकेत दे दिया था कि वे जा रहे हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि अब सत्ता हस्तांतरण की तैयारी हो गई है। आठ से 12 अप्रैल के बीच बिहार में सत्ता बदल जाएगी। ध्यान रहे नौ अप्रैल को राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। करीब 21 साल के बाद पहली बार ऐसा होगा कि जनता दल यू के हाथ से मुख्यमंत्री का पद जाएगा। यह भी पहली बार होगा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं करेंगे। हालांकि कहा जा रहा है कि भाजपा उनकी पसंद से ही मुख्यमंत्री का नाम तय कर रही है। तभी सम्राट चौधरी के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है। माना जा रहा है कि वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार उनको पसंद करते हैं। नीतीश ने उनको जनता से आशीर्वाद दिलाया है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने भी कई प्रयोग करने के बाद सम्राट चौधरी का ही कद बड़ा किया। उनको मुख्यमंत्री छोड़ कर सारे अहम पद मिल चुके हैं। वे प्रदेश अध्यक्ष रहे, विधान परिषद में पार्टी के नेता रहे, विधानसभा में पार्टी के नेता हैं और दो बार उप मुख्यमंत्री बने। अभी वे गृह मंत्रालय भी संभाल रहे हैं। वे राजद की यादव व मुस्लिम राजनीति के मुकाबले गौर यादव पिछड़ी जातियों की राजनीति में कोईरी, कुर्मी और धानुक के सामाजिक समीकरण का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।

बहरहाल, जानकार सूत्रों का कहना है कि सत्ता हस्तांतरण की शर्तों पर बात हो रही है। नीतीश कुमार चाहते हैं कि भाजपा का मुख्यमंत्री बन रहा है तो अभी के फॉर्मूले के हिसाब से ही उप मुख्यमंत्री जनता दल का हो और गृह मंत्रालय के साथ साथ स्पीकर का पद भी जदयू को मिले। लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है। भाजपा ये दोनों पद नहीं छोड़ेगी। भाजपा ने नीतीश को याद दिलाया है कि चार महीने पहले तक हमेशा गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास ही रहा। खुद नीतीश कुमार जब राजद के साथ गए थे तो तब पहली बार उन्होंने गृह मंत्रालय और स्पीकर का पद दोनों अपने पास रखा था। तभी भाजपा 2015 वाला फॉर्मूला लागू करना चाहती है। इस पर बात चल रही है। निशांत के लिए ऐसे मंत्रालय की तलाश हो रही है, जिससे तत्काल कामयाबी का मैसेज बने। दिल्ली में क्या होगा यह भी शर्तों में तय किया जा रहा है। ध्यान रहे जदयू के हरिवंश राज्यसभा के उपसभापति थे, जो अब रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह क्या जदयू को उप सभापति का पद मिलेगा? अगर मिलेगा तो संजय झा को वह पद देने की बात है, जबकि वे इसके लिए तैयार नहीं हैं। वे चाहते हैं कि जदयू उप सभापति का पद छोड़ दे और बदले में उसे एक कैबिनेट मंत्री का पद मिले। वे केंद्र में मंत्री बनना चाहते हैं।


Previous News Next News

More News

महाराष्ट्र सरकार ने 358 तालुकों में 265 को सूखा प्रभावित घोषित किया

September 26, 2026

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को राज्य के 358 तालुकों में से 265 को सूखा प्रभावित घोषित करते हुए राहत उपायों की घोषणा की, जिनमें फसल ऋण नियमों को आसान बनाने, भू-राजस्व में छूट और बिजली बिल में सब्सिडी शामिल है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला कलेक्टरों को फसल के नुकसान का आकलन तुरंत शुरू करने…

राजद ने रांची में प्रदर्शन किया, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इ्स्तीफे की मांग

September 26, 2026

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग के अंदर मतभेद की सामने आई खबर को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की। शनिवार को रांची…

उप्र में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के लिए जोड़तोड़ तेज

September 26, 2026

उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और लामबंदी तेज हो गई है। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर और विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और…

ईरान युद्ध में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 861 हुई

September 26, 2026

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने ईरान संघर्ष के लिए अपने सार्वजनिक घायलों के डेटाबेस में 37 और घायल सैन्य कर्मियों, 29 नाविकों और आठ मरीन, को शामिल किया है, जिससे कुल संख्या बढ़कर 861 हो गई है। यह जानकारी वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट से प्राप्त हुई। पेंटागन अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की…

भारत का कबड्डी में ‘गोल्डन डबल’, पुरुष और महिला टीमों ने फ़ाइनल में ईरान को हराया

September 26, 2026

भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी फ़ाइनल में शनिवार को ईरान को हराकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पुरुषों के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों में अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया। महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर…

logo