यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

Categorized as राजनीति

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है। पिछले विधानसभा चुनाव में जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा को गांव और जंगल में हरा दिया था। इस बार शहरों में हराया। देवघर से लेकर धनबाद और बोकारो से लेकर पाकुड़ तक भाजपा हारी। सोचें, झारखंड में इस बार जेएमएम और कांग्रेस अलग होकर शहरी निकाय का चुनाव लड़े और दोनों एक दूसरे को हरा रहे थे फिर भी भाजपा उनको नहीं हरा पाई।

यही स्थिति पटना यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित छात्र संघ चुनाव में हुआ। वहां अध्यक्ष और महासचिव के दोनों महत्वपूर्ण पदों पर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की जीत हुई। उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव का पद आरएसएस के छात्र संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खाते में गया। चुनाव नतीजे के बाद एबीवीपी के कार्यालय में जम कर मारपीट हुई। प्रांत संगठन मंत्री दिनेश यादव और पूर्व प्रांत संगठन मंत्री रोशन के साथ झड़प की खबर है। चुनाव के कर्ता धर्ता याज्ञवल्क्य शुक्ल किसी तरह से जान बचा कर पुलिस की सुरक्षा में वहां से निकले। झारखंड के शहरी निकायों की हार और पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ की हार स्पष्ट रूप से यूजीसी नियमावली का नतीजा है। चुनाव में यह बड़ा मुद्दा था और सामान्य वर्ग के लोगों ने इस आधार पर भाजपा और एबीवीपी का विरोध किया कि ऐसे भेदभाव वाली नीति लाकर सामान्य वर्ग को परेशान किया जा रहा है। अब खबर है कि हरियाणा के समालखा में 12 मार्च से शुरू हो रही संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में यूजीसी की नियमावली पर चर्चा हो सकती है।


Previous News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo