कूटनीति की गलती या इजराइल की बदमाशी?

Categorized as राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा बहुत गलत समय पर हुई। वे दो दिन की यात्रा पूरी करके और वहां संसद को संबोधित करके भारत लौटे और उसके दो दिन के अंदर इजराइल और अमेरिका ने पूरी ताकत से ईरान पर हमला कर दिया। ध्यान रहे अमेरिका कई महीने से हमले की तैयारी कर रहा था। उसने अपने दो सबसे बड़े युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और यूएसएस गेराल्ड फोर्ड को अरब सागर में भेज दिया था। दो सौ से ज्यादा लड़ाकू विमान भी अमेरिका ने खाड़ी देशों में बने अपने सैन्य ठिकानों पर उतार दिए थे। यह सब सार्वजनिक रूप से हो रहा था। इसलिए सबको पता था कि वहां क्या हो रहा है। ट्रंप रोज हमले के बयान दे रहे थे। इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी इजराइल गए।

अब सवाल है कि यह कूटनीतिक गलती थी या इजराइल ने जान बूझकर बदमाशी की या दोनों है? इजराइल के जाने माने पत्रकार और सामरिक मामलों के विशेषज्ञ बराक रैविड ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाल कर बताया है कि इजराइल और अमेरिका ने एक हफ्ते पहले ही हमले का फैसला कर लिया था और उसकी तैयारी पूरी हो गई थी। सोचें, अगर उसने 28 फरवरी को हमला करने से एक हफ्ते पहले हमले का फैसला कर लिया था तो नरेंद्र मोदी को क्यों बुलाया? उनको रोका क्यों नहीं? भारत को लेकर सवाल है कि भारत की खुफिया एजेंसियां या डिप्लोमेटिक मिशन कैसे काम करते हैं कि उन्होंने जाने का फैसला होने दिया? यह सामान्य कूटनीति और शिष्टाचार की बात होती है कि संभावित युद्ध वाले इलाकों का दौरा ऐसे देश नहीं करते हैं, जो तटस्थ कूटनीति का रास्ता अपनाते हैं। अगर भारत को इजराइल के साथ युद्ध में शामिल होना होता तो अलग बात थी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo