प्रेम गुप्ता फिर झारखंड जाएंगे!

Categorized as राजनीति

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें से चार सीटों पर एनडीए की जीत तय है। इसमें से दो सीटें भाजपा को और दो जनता दल यू को मिलेंगी। लेकिन पांचवीं सीट पर चुनाव होने की संभावना है। वैसे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि पांचवीं सीट पर भी चुनाव नहीं होगा क्योंकि महागठबंधन के पास संख्या नहीं है इसलिए वह उम्मीदवार नहीं उतारेगा। लेकिन महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व कर रही राजद के दो सांसद रिटायर हो रहे हैं। पिछले 30 साल से राज्यसभा जा रहे प्रेमचंद गुप्ता और ए टू जेड समीकरण के तहत 2020 में राज्यसभा गए भूमिहार जाति के अमरेंद्र धारी सिंह। अगर ओवैसी की पार्टी के पांच सदस्य साथ दें और महागठबंधन एकजुट रहे तो पांचवीं सीट महागठबंधन को मिल सकती है। अमरेंद्र धारी सिंह भी लगे हुए हैं और कई मुस्लिम उम्मीदवार भी जोर आजमाइश के लिए तैयार हैं।

परंतु जानकार सूत्रों का कहना है कि प्रेमचंद गुप्ता बिहार से लड़ने की जोखिम नहीं लेंगे। उन्होंने एक बार फिर अपनी सुरक्षित गोटी बैठा ली है। वे फिर से झारखंड जा सकते हैं। ध्यान रहे इससे पहले वे झारखंड से राज्यसभा में रहे हैं। उस समय कांग्रेस ने उनको उच्च सदन में भेजने में सहयोग किया था। इस बार फिर झारखंड में उनके नाम की चर्चा है, जहां मई में चुनाव होंगे। असल में झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को 56 विधायकों का समर्थन है। दोनों सीटें जीतने के लिए इतने ही वोट की जरुरत है। लेकिन इसमें 16 सीटें कांग्रेस की, चार राजद की और दो लेफ्ट की हैं। यानी 22 सीटें सहयोगी पार्टियों की हैं। पिछले तीन चुनाव से कांग्रेस अपने लिए एक सीट मांग रही है। लेकिन हेमंत सोरेन ने सीट नहीं दी। इस बार भी कांग्रेस सीट मांग रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि विपक्षी के साझा उम्मीदवार के तौर पर प्रेमचंद गुप्ता फिर से झारखंड से राज्यसभा जा सकते हैं। वैसे कांग्रेस अभी अपने उम्मीदवार के  लिए अड़ी है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo