निवेश के वादों पर कितना भरोसा करें

Categorized as राजनीति

देश के दो सबसे बड़े उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ने गजब किया। पांच दिन के इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अंबानी ने कहा कि वे अगले सात साल में 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई में करेंगे। गौतम अडानी क्यों पीछे रहते। उन्होंने ऐलान किया वे अगले 10 साल में यानी 2035 तक 18 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश एआई सेक्टर में करेंगे। अब सोचें, मुकेश अंबानी सिर्फ एआई सेक्टर में हर साल डेढ़ लाख करोड़ रुपए और गौतम अडानी हर साल एक लाख 80 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। यानी सिर्फ दो उद्योगपति सिर्फ एक सेक्टर में हर साल दो लाख 80 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेंगे!

अब सोचें, भारत सरकार इस साल कुल 12 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। उसके लगभग 30 फीसदी के बराबर अंबानी और अडानी समूह का निवेश होगा और वह भी सिर्फ एक सेक्टर में। ध्यान रहे एआई दोनों कारोबारियों का मुख्य धंधा नहीं है। जाहिर है दोनों अपने मुख्य धंधे यानी पेट्रोलियम, रिटेल, संचार, हवाईअड्डा, बंदरगाह, सड़क परिवहन, पावर, माइनिंग आदि में भी निवेश करेंगे। अब सवाल है कि अपने मुख्य धंधे में भी दोनों लाखों करोड़ का निवेश करेंगे तो इतना पैसा कहां से लाएंगे और इतने पैसे के निवेश से कितना रोजगार पैदा होगा और भारत की विकास दर कहां से कहां पहुंच जाएगी? तभी इनके वादों पर संदेह होता है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि एआई का बढ़ता बाजार देख कर उसमें निवेश की भारी भरकम घोषणा हुई, जिससे शेयर बाजार में कंपनी की बाजार पूंजी बढ़ी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo