पुरी का राज्यसभा में आखिरी साल

Categorized as राजनीति

हरदीप पुरी को मामला धीरे धीरे ठंडा हो रहा है। उनके खिलाफ मोर्चा खोलने वाली तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के हमले की तीव्रता कम हो गई है। देश में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने भारत आए बिल गेट्स पर ज्यादा हमले हो रहे हैं। ध्यान रहे बिल गेट्स अमेरिका के यौन अपराधी और जेफ्री एपस्टीन के सबसे करीबी दोस्तों में थे और ऐसी खबरें आई हैं कि वे उसके कई कामों में शामिल थे। बहरहाल, हरदीप पुरी के खिलाफ अब सिर्फ कांग्रेस का हमला चल रहा है। पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत इस मुद्दे को उठाए हुए हैं। उनका कहना है कि एपस्टीन से पुरी 14 बार मिले हैं। हालांकि कांग्रेस के ही मणिशंकर अय्यर ने पवन खेड़ा को टारगेट करके उनकी स्थिति थोड़ी कमजोर की है।

बहरहाल, विपक्षी पार्टियों की ओर से हरदीप पुरी के खिलाफ जो भी अभियान चल रहा हो लेकिन सत्तापक्ष की ओर से ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा समर्थन पुरी को है। वे कम से कम इस मसले पर पुरी का इस्तीफा नहीं लेने जा रहे हैं। उन्होंने तीन दिन पहले हरदीप पुरी को जन्मदिन की बधाई देकर भी इसका संकेत दे दिया था सब कुछ पहले जैसा ही चल रहा है। हालांकि जानकार सूत्रों का कहना है कि मई या जून में जब कैबिनेट में फेरबदल होगी तब पुरी की विदाई हो जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि पुरी का राज्यसभा का कार्यकाल इस साल समाप्त हो रहा है और उन्हें फिर से उच्च सदन में नहीं भेजा जाएगा। गौरतलब है कि वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और नवंबर में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। एमजे अकबर भी ऐसे ही इस्तीफा देकर हटे थे और राज्यसभा खत्म हो गई तो उसके साथ ही राजनीतिक करियर पर भी विराम लग गया।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo