पुराने स्टाइल में राहुल का काम

Categorized as राजनीति

राहुल गांधी ने अपनी राजनीति के शुरुआती दिनों में पार्टी संगठन को लोकतांत्रित बनाने के लिए चुनाव का तरीका निकाला था। उन्होंने प्रदेशों में पार्टी की यूथ विंग और छात्र शाखा एनएसयूआई के अध्यक्षों के चुनाव कराए थे। उस समय कांग्रेस पार्टी केंद्र की सरकार में थी इसलिए इन चुनावों का खूब माहौल बना था। हालांकि यह प्रयोग बुरी तरह से फेल हो गया था। हर राज्य में पार्टी के बड़े नेताओं के बेटे, बेटियों ने किसी तरह से चुनाव जीत लिए थे। बाद में राहुल ने इस तरह से नेता चुनने की प्रक्रिया समाप्त कर दी थी। हालांकि उसके बाद भी वे अपनी पसंद से ही नेता चुनते हैं और ज्यादातर ऐसे गुमनाम चेहरों को आगे करते हैं, जिनसे पार्टी के पुराने नेता असहज हो जाते हैं।

अब वे कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई का अध्यक्ष चुन रहे हैं। इस बार चुनाव की बजाय उन्होंने नेताओं की परीक्षा ली है। यह परीक्षा ग्रुप डिस्कशन और सवाल जवाब की शक्ल में हुई। मंगलवार को राहुल गांधी देश भर के 15 युवा नेताओं से मिले। राहुल के साथ एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार भी मौजूद थे। इसमें राहुल ने नेताओं के बीच चर्चा कराई और उनसे कांग्रेस के बारे में सवाल पूछे। राहुल ने कांग्रेस की विचारधारा के बारे में पूछा तो साथ साथ देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बारे में भी सवाल जवाब हुए। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि जल्दी ही वरुण चौधरी की जगह एनएसयूआई का नया अध्यक्ष नियुक्त होगा। पहले कांग्रेस के बड़े नेता युवा नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखते थे, जनता के बीच उनके काम को ऑब्जर्व करते थे और क्षेत्रीय व सामाजिक समीकरण के हिसाब से उनको पद देते थे। लेकिन राहुल का अपना तरीका है।


Previous News Next News

More News

चुनाव से पहले संयोगों की भरमार

April 24, 2026

इसे संयोग ही कहेंगे कि गुरुवार, 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होना था और उसके ठीक एक दिन पहले बुधवार, 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल से जुड़े एक अहम मामले की सुनवाई हुई, जिसमें सर्वोच्च अदालत ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता…

निशांत को संगठन में जगह नहीं मिली

April 24, 2026

नीतीश कुमार ने अपने बेटे को बिहार की नई सरकार में नहीं शामिल होने दिया। जब नीतीश ने सत्ता छोड़ी तब कहा जा रहा था कि उनके बेटे निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी भी हो गई थी। लेकिन ऐन मौके पर जनता दल यू ने दो दूसरे नेताओं को उप मुख्यमंत्री…

आरक्षण के भीतर आरक्षण का मुद्दा उठेगा

April 24, 2026

कांग्रेस के नेताओं ने सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन कानन पास होने के समय जो नहीं कहा था वह अब कहना शुरू कर दिया है। इस बार जब विशेष सत्र बुला कर सरकार ने इस कानून में संशोधन का प्रयास किया तो एकजुट विपक्ष ने इसे विफल कर दिया। इस पर चर्चा के दौरान…

रोहित पवार को भी क्लीन चिट मिल गई

April 24, 2026

महाराष्ट्र में कमाल की राजनीति हो रही है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिव सेना को पता है कि शरद पवार की एनसीपी खुल कर भाजपा के साथ खेल रही है। फिर भी दोनों चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। उलटे कांग्रेस और उद्धव ठाकरे ने मिल कर शरद पवार को फिर से राज्यसभा भेजा है।…

सीबीआई अफसर को सजा, जरूरी फैसला!

April 24, 2026

सीबीआई खुद को देश की प्रमुख जांच एजेंसी बताती है, जो भ्रष्टाचार और दुरुपयोग के खिलाफ लड़ती है। लेकिन जब उसके अपने वरिष्ठ अधिकारी ही ‘मालाफाइड रेड’, मारपीट और साजिश में शामिल हों, तो सवाल उठता है कि तब सीबीआई अपने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती? दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में…

logo