सरमा का एजेंडे आगे बढ़ाएंगे भूपेन बोरा

Categorized as राजनीति

असम कांग्रेस के अध्यक्ष रहे भूपेन बोरा का पार्टी छोड़ना पहले से तय था। पहले से ही यह भी तय था कि वे भारतीय जनता पार्टी में जाएंगे। अब खबर आ गई है कि वे 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ उनकी तस्वीरें भी आ गई हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व को इसकी जानकारी थी। गौरव गोगोई और जितेंद्र सिंह दोनों जान रहे थे। फिर भी जब बोरा ने इस्तीफा दिया तो उन्होंने उनको मनाने की कोशिश की और इतना ही नहीं राहुल गांधी से भी उनको फोन कराया गया। राहुल गांधी ने करीब 15 मिनट तक उनसे फोन पर बात की। इसके बाद बोरा ने 24 घंटे में सोच कर बताने की बात कही। कांग्रेस के जानकार सूत्रों का कहना है कि सब जानते हुए राहुल गांधी से इसलिए फोन कराया गया ताकि बाद में बोरा यह नहीं कह सकें कि उनसे किसी ने बात नहीं की।

ध्यान रहे हिमंत बिस्वा सरमा ने पार्टी छोड़ने के बाद यही कहा था कि वे राहुल गांधी से मिलने गए थे तो तीन मिनट की मुलाकात में राहुल अपने कुत्ते को बिस्किट खिलाते रहे। सरमा का यह भी कहना है कि सोनिया गांधी उनको सीएम बनाने को तैयार थीं लेकिन राहुल ने वीटो करके रूकवाया। बहरहाल, राहुल ने सरमा वाली गलती बोरा के मामले में नहीं की। असल में कांग्रेस चाहती है कि इस बार असमिया मूल के लोग और मुस्लिम उसके साथ रहें। इसलिए उसने अखिल गोगोई और लुरिनजोत गोगोई से तालमेल किया है। गौरव गोगोई ओहम पहचान की राजनीति का प्रतिनिधि चेहरा हैं।

लेकिन दूसरी ओर भाजपा ने सांप्रदायिक आधार पर ध्रुवीकरण को राजनीति का केंद्रीय मुद्दा बनाया है। भूपेन बोरा भी इसमें काम आएंगे। उन्होंने अपना काम शुरू भी कर दिया है। बोरा ने कहा है कि असम कांग्रेस का कार्यालय अब धुबरी के सांसद रकीबुल हसन के घर शिफ्ट हो गया है। उन्होंने कहा है कि असम कांग्रेस अब एपीसीसी रकीबुल बन गई है। इस तरह सरमा कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण के जो आरोप लगाते रहते हैं बोरा ने उसकी पुष्टि की है। आगे वे इस तरह के और काम करेंगे।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo