तेलंगाना के निकाय चुनाव से रेवंत को ताकत

Categorized as राजनीति

स्थानीय निकाय चुनावों में आमतौर पर सत्तारूढ़ दल को फायदा होता है। जिसकी सरकार होती है उसको बड़ी जीत मिलती है। पिछले दिनों महाराष्ट्र में ऐसा ही हुआ। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार है तो उसके नेतृत्व वाले गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की। अकेले भाजपा ने 50 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की। इससे मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की स्थिति मजबूत हुई। ठीक वैसे ही तेलंगाना के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है और इससे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की स्थिति मजबूत हुई है। पिछले दिनों जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली बड़ी जीत से भी उनका कद बढ़ा था।

तेलंगाना में 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों का चुनाव हुआ था। इसमें से कांग्रेस ने 80 नगरपालिकों में जीत हासिल की है। इस तरह कांग्रेस ने अकेले तीन चौथाई के करीब नगरपालिकाओं पर कब्जा किया। इसी तरह सात नगर निगमों में से चार पर कांग्रेस ने कब्जा किया। भाजपा तेलंगाना में बहुत जोर लगा रही है कि लेकिन नतीजों से पता चला कि अब भी जमीनी स्तर पर भाजपा की स्थिति उतनी मजबूत नहीं है। उसे सिर्फ चार नगरपालिकाओं में जीत मिली और मुख्य विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति ने 25 नगरपालिकाओं में जीत हासिल की।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo