रोहित पवार के आरोपों पर क्या सुनेत्रा साथ हैं?

Categorized as राजनीति

शरद पवार के पोते और उनकी पार्टी के विधायक रोहित पवार ने अपने चाचा अजित पवार की मौत के पीछे साजिश की बात कही है। यह बात उन्होंने कुछ दिन पहले बारामती में कही थी कि और मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देकर रोहित ने आरोप लगाया कि अजित पवार के विमान हादसे के पीछे बड़ी साजिश है। जिस समय रोहित पवार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दे रहे थे उसी समय सुनेत्रा पवार ने औपचारिक रूप से उप मुख्यमंत्री का पद संभाला। अभी उनकी तरफ से इस तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है। यहां तक कि उनके बेटों पार्थ व जय पवार की ओर से भी ऐसा कोई आऱोप नहीं लगाया गया है। तभी सवाल है कि जब अजित पवार का अपना परिवार और उनकी पार्टी साजिश की बात नहीं कर रहे हैं तो शरद पवार खेमे के नेता क्यों ऐसी बात कर रहे हैं? ध्यान रहे खुद शरद पवार ने पहले दिन साजिश की बात से इनकार किया था।

बहरहाल, रोहित पवार ने यह सवाल भी उठाया कि जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वह दो दिन पहले सूरत किस लिए गया था? उन्होंने इसके बाद पायलट सुमित कपूर के आचरण का सवाल उठाया और कहा कि वे शराब पीने की लत की वजह से कई बार विवाद में रहे हैं। पहले उनको अजित पवार का विमान लेकर बारामती नहीं जाना था। वे हांगकांग से लौटे थे लेकिन अचानक पहले से तय पायलट की जगह उनको भेजा गया। रोहित ने कहा कि हादसे से पहले पायलट ने ‘मे डे’ अलर्ट नहीं किया, बल्कि वे पूरी तरह से शांतचित्त बने रहे। उन्होंने विमान कंपनी के मालिकाना हक को लेकर भी सवाल उठाया। पहली नजर में सवाल जायज लग रहे हैं और जांच होने में किसी को आपत्ति नहीं हो सकती है। लेकिन अगर ये आरोप लगाते समय अजित पवार की पत्नी या बच्चे भी साथ होते तो इनकी गंभीरता बढ़ जाती। अभी तो यह पूरी तरह से राजनीतिक दांव लग रहा है। वे कह रहे हैं कि अजित पवार अपने किसी राजनीतिक सलाहकार को हटाना चाहते थे। कई तरह की साजिश थ्योरी चल रही है। इस बीच यह साफ हो गया है कि रोहित पवार के नेतृत्व में शरद पवार की पार्टी के 10 विधायकों का समर्थन सुनेत्रा पवार को है। बिना विलय के ही कम से कम महाराष्ट्र में परिवार एक हो गया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo