चंद्रपुर में उद्धव ने कांग्रेस को धोखा दिया

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में जिस तरह गठबंधन बनाने में खेल हुआ उसी तरह का खेल बाद में भी जारी है। पहले तो चुनाव के समय किस गठबंधन की कौन सी पार्टी किसके साथ लड़ रही थी यह पता लगाना मुश्किल था। चुनाव के बाद भी वही कहानी दोहराई जा रही है। जैसे कल्याण डोंबिवली में राज ठाकर की पार्टी के पार्षदों ने एकनाथ शिंदे के मेयर उम्मीदवार का समर्थन कर दिया वैसे ही चंद्रपुर में उद्धव ठाकरे के पार्षदों ने अपने धुर विरोधी भाजपा के मेयर उम्मीदवार को समर्थन दे दिया। सोचें, महाराष्ट्र के 29 शहरी निकायों में से तीन ही निकाय में कांग्रेस बड़ी पार्टी बनी थी और अपना मेयर बनाने की तैयारी कर रही थी।

उसमें भी एक शहर चंद्रपुर में उसकी सहयोगी उद्धव ठाकरे की शिव सेना ने ही उसका खेल बिगाड़ दिया। चंद्रपुर के 67 सदस्यों के निकाय में बहुमत के लिए 34 वोट की जरुरत थी। 27 सीट के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी। उसे निर्दलीय और बसपा के पार्षदों का समर्थन मिला हुआ था। वह उम्मीद कर रही थी कि उद्धव की पार्टी उसका समर्थन करेगी और वह आराम से मेयर बना लेगी। लेकिन ऐन मौके पर उद्धव के पार्षदों ने 23 सदस्यों वाली भाजपा का समर्थन कर दिया। कांग्रेस की दूसरी सहयोगी वंचित बहुजन अघाड़ी के पार्षद गैरहाजिर हो गए। ओवैसी की पार्टी ने भी गैरहाजिर होकर भाजपा की मदद की। इस वजह से कांग्रेस की वैशाली महादले को भाजपा की संगीता खांडेकर ने एक वोट से हरा दिया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo