पीएम केयर्स फंड पर सवाल नहीं पूछना है

Categorized as राजनीति

संसद में पिछले एक दशक से लोकतंत्र का स्पेस लगातार सिकुड़ता जा रहा है। सरकार ने लोकसभा में उपाध्यक्ष चुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। पिछली लोकसभा में पांच साल उपाध्यक्ष नहीं रहा और इस लोकसभी के भी दो साल होने जा रहे हैं। संसदीय समितियों का कामकाज सीमित कर दिया गया है। प्रवर समिति और संयुक्त संसदीय समिति भी अपवाद के लिए भी बनती हैं। दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों पर लगातार विपक्ष की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि वे विपक्ष की बात नहीं सुनते हैं। जिन मुद्दों पर बोलने से विपक्ष को रोका जाता है उन्हीं मुद्दों पर सत्तापक्ष के सांसदों को बोलने दिया जाता है। तभी पिछले साल विपक्ष ने राज्यसभा में सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की थी तो इस साल बजट सत्र में लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा है।

इस बीच खबर है कि लोकसभा में प्रश्नकाल में कुछ और विषयों को प्रश्न पूछने के दायरे से बाहर कर दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा सचिवालय को कहा गया है कि वह सांसदों की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े राहत फंडों के बारे में सवाल स्वीकार न करे। कहा गया है कि कोरोना के समय बने पीएम केयर्स फंड के बारे में सवाल नहीं लिए जाएं। इतना ही नहीं यह भी कहा गया है कि पीएम नेशनल रिलीफ फंड से जुड़ा सवाल भी स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से लोकसभा सचिवालय को यह भी कहा गया है कि नेशनल डिफेंस फंड से जुड़े सवाल भी स्वीकार नहीं किए जाएं। इसके लिए लोकसभा के कामकाज के नियमों में बदलाव करने को कहा गया है ताकि इन विषयों पर सांसदों के सवालों को नहीं स्वीकार किया जाए। बताया जा रहा है कि 30 जनवरी को पीएमओ की ओर से नियमों के हवाले लोकसभा सचिवालय को यह बात कही गई है। ध्यान रहे पहले भी कई विषयों को सवालों के दायरे से बाहर कर दिया गया है और कई बार विपक्षी और सत्तापक्ष के सांसदों ने भी हैरानी जताई है कि उनके सवाल को अचानक सूची से बाहर कर दिया गया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo